संन्यास से पहले आशीष नेहरा ने खुद अपने करियर के बारे में किए 10 बड़े खुलासे
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी तेज गेंदबाज के लिए 19 साल तक खेलना आसान नहीं होता है, लेकिन टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज आशीष नेहरा यह करने में सफल हुए हैं। अपने इतने लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में नेहरा 7 कप्तानों की अगुवाई में खेल चुके हैं। 1999 में उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन की अगुवाई में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था और विराट कोहली की कप्तानी में उन्होंने सन्यास ले लिया। इतने लंबे करियर में नेहरा ने कई उतार चढ़ाव देखे। लगातार चोट से जूझते नेहरा हर बार अपने आलोचकों को गलत साबित करते रहे और मैदान में अपना दम दिखाने के लिए गेंद के साथ उतर जाते थे। टीम इंडिया में आशीष नेहरा की क्या जगह थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके साथी खिलाड़ी खासकर वीरेंद्र सहवाग उन्हें नेहरा जी कहकर बुलाते थे।

नोकिया से सीधे आईफोन 7
सन्यास से पहले टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में नेहरा ने कहा कि मैंने पहली बार आईफोन खरीदा है, जब कोई मुझसे पूछता है कि यह फोन कैसा है तो मैं कहता हूं कि मैं इससे पहले नोकिया फोन का इस्तेमाल करता था, अब सीधा आईफोन 7 खरीदा है, मुझे इसमे सिर्फ व्हाट्सएप चलाना आता है।

सोशल मीडिया पर आने का कोई प्लान नहीं
आईफोन खरीदने पर जब नेहरा से पूछा गया कि आप सोशल मीडिया पर आएंगे तो उन्होंने कहा कि नहीं इसकी अभी कोई योजना नहीं है। नेहरा सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, हालांकि उनके बारे में उनके बचपन के साथी वीरेंद्र सहवाग अक्सर चर्चा करते रहते हैं।

मेरे जीवन में रोमांस नहीं रहा
अपने जीवन में रोमांस के बारे में नेहरा ने कहा कि मेरी पत्नी रुशमा से मेरी मुलाकात 2003 नेटवेस्ट सीरीज के दौरान हुई थी। वह बताते हैं कि मेरे जीवन में कैंडिल लाइट डिनर टाइप की चीजें नहीं थी। जबसे बच्चे हो गए हैं तबसे तो इन चीजों के लिए और भी समय नहीं मिलता है।

मैं सहवाग के साथ स्कूटर पर बैठकर जाता था
क्रिकेटिंग करियर के शुरुआती दौर के बारे में बात करते हुए नेहरा ने कहा कि मैं और सहवाग स्कूटर से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान जाते थे, मैं सुबह बहुत आलसी रहता था, नींद आती थी, ऐसे में सहवाग ही स्कूटर चलाकर ले जाते थे। लेकिन वापस लौटते वक्त मैं स्कूटर चलाता था।

सहवाग बेबाक हैं
सहवाग के बारे में बात करते हुए नेहरा ने कहा कि वह जो भी महसूस करते हैं वह आपके सामने कह देते हैं, वह ऐसे ही है। लोग कहते हैं कि सहवाग कुछ भी बोल देते हैं, लेकिन मैं कहना चाहुंगा कि वह जो भी कहते हैं सोच समझकर कहते हैं।

फुटबॉल खेलुंगा
आशीष नेहरा शुरुआत से ही फुटबॉल के शौकीन रहे हैं, लेकिन जिस तरह से वह लगातार चोट से जूझते रहे उसकी वजह से वह टीम इंडिया के साथ प्रैक्टिस सेशन के दौरान फुटबॉल नहीं खेल पाते थे। वह कहते हैं कि घुटने और टखनों में चोट नहीं लग जाए इसलिए मैं फुटबॉल नहीं खेलता था, इस बात का डर रहता था अगर चोट लग गई तो मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि रिटायर होने के बाद नेहरा फुटबॉल खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रिटायर होने के बाद फुटबॉल खेलना चाहुंगा, कोहली की संस्था की ओर से खेलुंगा तब कोई डर नहीं रहेगा, क्योंकि चोट लग भी गई तो प्लास्टर डालकर आराम से लेटा रहुंगा

पत्नी का रहा हमेशा साथ
नेहरा बताते हैं कि मेरी पत्नी ने हमेशा मेरी बहुत मदद की, उसे खुद क्रिकेट काफी पसंद था, जब भी कभी मैं देर तक 9-10 बजे तक सोता था, तो मेरी पत्नी मुझे उठाती थी कहती थी उठो जिम नहीं जाना हैं, प्रैक्टिस के लिए नहीं जाना है।

काफी पढ़ाकू थे आकाश चोपड़ा
अपने साथी खिलाड़ी आकाश चोपड़ा के बारे में बात करते हुए आशीष नेहरा ने कहा कि वह काफी पढ़ाकू थे, वह क्रिकेट खेलते हुए भी पढ़ाई में टॉप रहते थे। वह काफी किताबें पढ़ते थे, उन्हें क्रिकेट के बारे मे पढ़ना पसंद था।

कैसी था टीम के खिलाड़ियों से संबंध
टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ियों के साथ अपने संबंध के बारे में नेहरा कहते हैं कि मैं सबके साथ खाना खा लेता था, मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं था कि सिर्फ उसी खिलाड़ी के साथ जाना है। मैं कभी सचिन तो कभी गांगुली, सहवाग, जहीर सबके साथ खाना खा लेता था

क्या कहा धोनी को गाली वाले वीडियो पर
सोशल मीडिया पर नेहरा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ जिसमें नेहरा धोनी को गाली देते हैं, जब धोनी उनकी गेंद पर कैच छोड़ देते हैं। उस वीडियो के बारे में नेहरा कहते हैं कि उस वीडियो की काफी बात होती है जिसमे मैं धोनी को कुछ कह रहा हूं, लेकिन अगर उसकी चर्चा होती है तो इसलिए होती है कि धोनी इस मुकाम पर पहुंचे हैं।
इसे भी पढ़ें- Ashish Nehra Retirement: भारतीय बॉलरों में सबसे लंबा करियर आशीष नेहरा का
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications