अब आईपीएल में नजर आएंगी 10 टीमें, BCCI ने की पुष्टि
नई दिल्ली। दुनियाभर में मशहूर इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का तड़का आने वाले कुछ सालों में 4 गुना ज्यादा लगता हुआ दिख सकता है। सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई अब आईपीएल में 10 टीमों के बीच जंग करवाने की सोच रही है। अभी तक आईपीएल में 8 टीमें भिड़ती हैं लेकिन 2021 में अब 2 और टीमों को शामिल किया जा सकता है, यानि कि 10 टीमों के बीच जंग होगी। बीसीसीआई ने 8 साल पहले 2011 में भी टीमों की संख्या 10 की थी लेकिन कई विवादों के बाद तीन साल बाद दो नई टीमों को हटा दिया गया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, दो नई टीमों को शामिल करने के लिए ब्ल्यूप्रिंट बनाया जा रहा है। दो नई टीमों को शामिल करने के लिए बीसीसीआई में काफी चर्चाएं हैं और तेजी से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अहमदाबाद, पुणे और रांची या जमशेदपुर में से दो टीमें 2021 आईपीएल में नजर आ सकती हैं। अहमदाबाद के लिए अडाणी ग्रुप, पुणे के लिए आरपीजी-संजीव गोयनका ग्रुप और रांची या जमशेदपुर में से किसी एक शहर के लिए टाटा ग्रुप रेस में हैं।
आईपीएल फ्रैंचाइजियों के मालिकों और अधिकारियों ने लंदन में इस सप्ताह के अंत में एक मीटिंग की थी, जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया कि आईपीएल को 2020 में दो नई फ्रैंचाइजी के आने से लाभ होगा। दूसरी ओर, बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने भी लंदन में आईपीएल फ्रैंचाइजियों के मालिकों और स्टाकहोल्डर्स के बीच मीटिंग की पुष्टि की है। अडानी ग्रुप ने 2010 में भी अहमदाबाद के लिए फ्रेंचाइजी खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन नाकाम रहे थे। संजीव गोयनक ग्रुप ने 2016-17 में दो साल के लिए पुणे की फ्रेंचाइजी खरीदी थी और उसे आगे भी चलाना चाहते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
