
टी-20 विश्वकप में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड
कुमार संगाकारा के नाम 2007 से लेकर 2016 तक कुल 35 मैचों में खेलने का विश्व रिकॉर्ड है उन्होंने सभी विश्वकप में हिस्सा लिया। वहीं शाहिद अफरीदी के नाम 34 और धोनी के नाम 33 मैचों का रिकॉर्ड है।

विश्वकप जीतने के लिए 20 ओवर में सर्वाधिक रन
वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन बनाने थे लेकिन वेस्टइंडीज की टीम ने सिर्फ 4 गेंद पर 24 रन बना डालें जो कि किसी भी फाइनल मैच का सर्वाधिक स्कोर है।

विकेट कीपर द्वारा सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड
टी-20 विश्वकप में महेंद्र सिंध धोनी के नाम 32 पारियों में 32 खिलाड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड है। जबकि कामरान अकमल के नाम 30 खिलाड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड है। धोनी ने कुल 21 कैच और 11 स्टंपिग किये हैं। इस बार धोनी ने पांच मैचो में 4 कैच और चार स्टंपिंग की है।

टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड
शाहिद अफरीदी के नाम 39 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उनसे पीछे मलिंगा हैं जिनके नामम 38 विकेट का रिकॉर्ड है।

सर्वाधिक बैंटिंग औसत का रिकॉर्ड
विराट कोहली के नाम पांच पारियों में 136.50 के औसत व 146.77 के स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाने का रिकॉर्ड है। टी-20 विश्वकप में उनका कुल 16 पारियों में औसत 86.33 है जिसमें उन्होंने 777 रन बनाये हैं।

टी-20 विश्वकप में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करना
इस बार इंग्लैंड ने बीस ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है जो अभी तक का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड है।

टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड
क्रिस गेल के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 48 गेंदों में 5 चौके और 11 छक्के लगाने का रिकॉर्डै है। गेल ने अपने ही पिछले 10 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

टी-20 विश्वकप में सर्वाधिक अर्धशतक
विराट कोहली के नाम सर्वाधिक पचासा मारने का रिकॉर्ड है। उन्होंने टी-20 विश्कप में कुल 16 अर्धशतक लगाये हैं। क्रिस गेल के नाम 13 अर्धशतक हैं।

टी-20 विश्वकप के फाइनल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
मर्लोन सैमुएल्स के नाम 66 गेंदों पर 85 रनों की नाबाद पारी खेलने का रिकॉर्ड है। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाये थे।

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी-20 रन
महज चार महीनों में कोहली ने 12 पारियों में 125 के औसत से कुल 625 रन बनाये हैं। और एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक 7 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।


Click it and Unblock the Notifications