
10 नंबर की जर्सी
पिछले 10 साल के आईपीएल के इतिहास में बहुत कुछ ऐसा हुआ जिसे भुलाया नहीं जा सकता है, लेकिन इसमें से सबसे खास रहा है 2013 में सचिन तेंदुलकर की आईपीएल से विदाई और मुंबई की टीम ने उनके सम्मान एक खास अभियान छेड़ा जिसे भुलाया नहीं जा सकता। सचिन तेंदुलकर के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड हैं, मास्टर ब्लास्टर को बल्लेबाजी करते देखना हर किसी का सपना था। सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया में 10 नंबर की जर्सी पहना करते थे, लेकिन खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस की टीम में भी उन्हें 10 नंबर की जर्सी भेंट की गई।

शुरु हुआ जर्सी नंबर 10 के सन्यास का अभियान
सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान थे और उन्होंने आईपीएल में 2000 रन बनाए, इसके बाद उन्होंने 2013 में आईपीएल से भी सन्यास ले लिया था। इसी साल सचिन तेंदुलकर ने अपना 200वां टेस्ट मैच खेलने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था। विश्व में सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर के सम्मान में मुंबई इंडियंस की टीम ने जर्सी नंबर 10 के रिटायर होने का अभियान शुरु किया। इस अभियान का संदेश था कि नंबर 10 सचिन तेंदुलकर से संबंध रखता है सचिन तेंदुलेकर के सम्मान में लोगों ने ट्विटर पर अभियान शुरु किया, जिसके जरिए उन्हें वह सम्मान दिया जा सके जो इससे पहले किसी भी खिलाड़ी को नहीं दिया गया।

सचिन के लिए टूटी परंपरा
यह अभियान सोशल मीडिया पर काफी बड़ा हुआ, इस अभियान के बाद लोगों ने बीसीसीआई से अपील की कि जर्सी नंबर 10 सचिन तेंदुलकर से संबंध रखती है और सचिन तेंदुलकर के सन्यास लेने के साथ ही जर्सी नंबर 10 भी सन्यास ले ले। यानि आने वाले समय में जर्सी नंबर 10 किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं दिया जाएगा। क्रिकेट के इतिहास में जर्सी के सन्यास लेने का यह अनोखा अभियान शुरु किया गया था, इससे पहले यह फुटबॉल में हुआ करता था, लेकिन जब बात सचिन तेंदुलकर की हो तो परंपराएं टूटती हैं।

2013 खास है सचिन तेंदुलकर के लिए
2013 में मुंबई ने इस बात की घोषणा कर दी कि जर्सी तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 सन्यास ले रही है, लेकिन इस बाबत अभी तक बीसीसीआई से कोई बयान नहीं आया था। मुंबई टीम की मालकिन नीता अंबानी ने कहा कि मुझे लगता है कि सचिन तेंदुलकर के सम्मान में यह सही कदम है, 2013 में आईपीएल जीतना, इसके बाद इसी साल चैंपियंस लीग जीतना बड़ी उपलब्धि है, यह हमारे लिए भावुक पल है, इसलिए हमने फैसला लिया है कि जर्सी नंबर 10 सन्यास लेगी।

अब भी हैं टीम का हिस्सा
सचिन तेंदुलकर ने कुल 6 आईपीएल के सीजन में हिस्सा लिया, वह 2008 से 2013 तक मुंबई टीम का हिस्सा रहे, उन्होंने 2010 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 618 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम किया, यही नहीं इस साल वह बेस्ट कैप्टन के खिताब से भी नवाजे गए थे। सन्यास के बाद भी सचिन मुंबई टीम का हिस्सा हैं, वह अब भी टीम के डग आउट में नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications