For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1000वें टेस्ट मैच के नतीजे से पहले इन दिलचस्प आंकड़ों को समझिए

By गौतम सचदेव

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ बुधवार को पांच टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मैच में मैदान पर उतरते ही इंग्लैंड के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड जुड़ गया। एजबेस्टन के खूबसूरत मैदान पर वैसे तो इंग्लैंड के नाम एक से एक रिकॉर्ड हैं लेकिन यह टेस्ट इंग्लिश टीम के क्रिकेटिंग इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो जाएगा। क्रिकेट का जनक कहा जाने वाला यह देश 1000 टेस्ट खलेने वाला पहला देश बन गया।

टेस्ट की बेस्ट टीम है ऑस्ट्रेलिया :

टेस्ट की बेस्ट टीम है ऑस्ट्रेलिया :

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इंग्लैंड ने अपना पहला टेस्ट साल 1877 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला था। 141 साल बाद जब यह टीम मैदान में उतरी तो 1000 टेस्ट खेलने वाली पहली टीम बन गई। इंग्लिश टीम ने अब तक खेले गए 999 टेस्ट मैचों में 357 मैचों में जीत हासिल किया है और 257 टेस्ट मैचों में हार मिली है जबकि 354 टेस्ट ड्रा रहे हैं। इंग्लैंड के चिर प्रतिद्वंदी कही जाने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया ने भी इंग्लैंड के साथ ही अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और इस टीम ने अब तक कुल 812 मैच खेले हैं।ऑस्ट्रेलिया को अब तक अब खेले 812 टेस्ट मैचों में से 383 में जीत और 219 मैचों में हार मिली है। विंडीज ने अब तक खेले 535 टेस्ट मैचों में 171 में जीत और 188 में हार का सामना किया है वहीं भारतीय टीम को अब तक खेले गए 522 मैचों में 145 में हार और 160 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

किस देश ने खेले कितने टेस्ट :

किस देश ने खेले कितने टेस्ट :

सबसे अधिक टेस्ट खेलने वाले देशों की सूची में इंग्लैंड (1877-2018) 1000 टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया (1877-2018) 812 टेस्ट, वेस्टइंडीज ने (1928-2018) 535 टेस्ट मैच, भारत ने (1932-2018) 522 टेस्ट, दक्षिण अफ्रीका (1889-2018) ने 427 टेस्ट, न्यूजीलैंड ने (1930-2018) 426 टेस्ट, पाकिस्तान (1952-2018) ने 415 टेस्ट, श्रीलंका ने (1982-2018) 274 टेस्ट, बांग्लादेश ने (2000-2018) 108 टेस्ट और जिम्ब्बावे ने (1992-2017) के दौरान कुल 105 टेस्ट मैच खेले हैं। आयरलैंड और अफगानिस्तान ने एक-एक टेस्ट मैच खेले हैं।

11 साल पहले भारत ने इंग्लैंड में जीती थी सीरीज :

11 साल पहले भारत ने इंग्लैंड में जीती थी सीरीज :

86 साल के क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया ने इंग्लैंड में कुल 17 टेस्ट सीरीज खेले हैं और इंग्लैंड की धरती पर सिर्फ तीन में जीत मिली है। इस देश में टीम इंडिया ने सिर्फ 6 टेस्ट मैच में जीत हासिल की है। इंग्लिश खिलाड़ियों के खिलाफ भारत ने आखिरी टेस्ट सीरीज 11 साल पहले साल 2007 में जीती थी. टीम इंडिया ने वह श्रृंखला 1-0 से अपने नाम किया था। टीम इंडिया ने इसके बाद दो बार इंग्लैंड का दौरा किया, साल 2011 में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था वहीं साल 2014 में लॉर्ड्स टेस्ट में जीत मिली थी लेकिन टीम को 1-3 से श्रृंखला गंवानी पड़ी थी।

इंग्लैंड का दुर्ग है एजबेस्टन :

इंग्लैंड का दुर्ग है एजबेस्टन :

एजबेस्टन के मैदान को इंग्लिश टीम का दुर्ग कहा जाता है और विपक्षी टीम को इस किले को फतह करने में काफी मेहनत करनी पड़ी है। इंग्लैंड ने एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में अब तक कुल 50 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 27 में उन्हें जीत मिली है। जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस मैदान पर कुल 67 विकेट झटके हैं। टीम इंडिया को इस मैदान पर अब तक खेले गए किसी भी टेस्ट में जीत नहीं मिली है। अब तक खेले गए 6 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को 5 मैचों में हार मिली है और साल 1986 में एक टेस्ट ड्रा हुआ था।

Story first published: Wednesday, August 1, 2018, 18:52 [IST]
Other articles published on Aug 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+