हार में बदली जीतः गौरतलब हो कि इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछे करने उतरी वायकोंब ने एक समय 3 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए थे और उसे आखिरी 12 गेंदों जीत के लिए महज 3 रन की दरकार थी और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी भी खिलाड़ी ने उम्मीद नहीं की थी। पीटरबरो के तेज गेंदबाज केरन जोंस ने गेंद थामी और चार गेंदों में चार विकेट चटका दिए। अब वायकोंब को आखिरी ओवर में 3 रन की जरुरत थी।
ये आखिरी ओवर 16 साल के ऑफ स्पिनर दान्याल मलिक ने फेंका जिसमें उन्होंने 1 रन देते हुए बाकी तीन खिलाड़ियों को पवैलियन का रास्ता दिखा दिया और इस तरह मैच के आखिरी दो ओवरों में वाईकांब के 7 बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।वायकोंब की ओर से एलियट कैलिस ने 61 रन की पारी खेली, जबकि पीटरबरो की ओर से दान्याल ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। इस शानदार जीत के साथ ही पीटरबरो ने ईसीबी नेशनल क्लब चैंपिनशिप का रीजनल फाइनल खिताब अपने नाम कर लिया और टूर्नामेंट के अंतिम 16 में पहुंच गई।