Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : प्रधानमंत्री ने बुलाई बैठक

नई दिल्ली । राष्ट्रमंडल खेलों की अधूरी तैयारियों को लेकर देश के भीतर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही कड़ी आलोचना के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार शाम को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने गुरुवार शाम खेलों की तैयारियों को लेकर आ रही शिकायतों व अन्य सम्बंधित समस्याओं पर चर्चा के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी और केंद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री एम. एस. गिल के साथ एक बैठक बुलाई है।

रेड्डी खेलों की तैयारियों के मद्देनजर गठित की गई मंत्रियों की समिति के अध्यक्ष भी हैं।गत रविवार को जामा मस्जिद में गोलीबारी की घटना के बाद मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के निकट फुटओवर ब्रिज गिरने की घटना हुई और सुरक्षा में कथित खामियों का मामला सामने आया। नेहरू स्टेडियम परिसर में ही बुधवार को फॉल्स सीलिंग के कुछ हिस्सों के गिरने की घटना सामने आई।

इन घटनाओं के मद्देनजर आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा सहित कई प्रमुख देशों के खिलाड़ियों के आने को लेकर संदेह पैदा हो गया है। ज्ञात हो कि कई नामी-गिरामी खिलाड़ी पहले ही खेलों में हिस्सा लेने से इंकार कर चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+