Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : कृष्णा ने कहा, सफल रहेंगे खेल

न्यूयार्क । विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को यह भरोसा दिलाया है कि भारत तीन से 14 अक्टूबर तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का सफल आयोजन करने में सफल रहेगा।समाचार चैनल एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कृष्णा ने कहा, "मैंने खेलों के आयोजन को लेकर चिंता जाहिर करने वाले सभी देशों को यह भरोसा दिलाया है कि भारत इन खेलों का सफल आयोजन कराने में सक्षम है।"

"मानसून के लम्बे समय तक डेरा डाले रहने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है लेकिन आयोजन समिति और कैबिनेट सचिव खेलों से जुड़े सभी मुद्दों पर नजर रखे हुए हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने गुरुवार सुबह कैबिनेट सचिव से बात की है। उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि सभी समस्याओं का हल निकाल लिया जाएगा और इस तरह की व्यवस्था की जाएगी कि एथलीट उससे खुश रहेंगे। कैबिनेट सचिव के मुताबिक हम इन खेलों का बेहतरीन आयोजन कराने में सफल रहेंगे।"कृष्णा को सोमवार को संयुक्त राष्ट्र आम सभा के दौरान राष्ट्रमंडल देशों के विदेश मंत्रियों से मिलना है। ऐसे में उनका यह बयान राष्ट्रमंडल देशों के लिए काफी अहम होगा।

ऐसे में जबकि खेलों से कुछ दिन पहले जामा मस्जिद के करीब विदेशी पर्यटक बस पर हमला किया गया है, कृष्णा को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राष्ट्रमंडल देशों के विदेशमंत्रियों की ओर से कड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+