Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : विवादों से निराश हैं भारतीय एथलीट

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़ी नकारात्मक खबरों ने देश के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को निराश कर दिया है। ये खिलाड़ी 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले इन खेलों के सफल आयोजन का इंतजार कर रहे हैं।मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप का पांच बार स्वर्ण जीत चुकीं महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम भी राष्ट्रमंडल खेलों की ब्रांड एंबेस्डर हैं लेकिन मैरी हालिया घटनाक्रम से बेहद निराश हैं।

मैरी ने आईएएनएस से कहा, "मैं बहुत निराश हूं। खेल गांव को लेकर जारी आलोचना से हमारे देश की बेइज्जती हुई है। साथ ही भारी बारिश के कारण काम में बाधा आई है। मैं आशा करती हूं कि हम खेलों का सफल आयोजन कराने में सफल रहेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हमारी किरकिरी होगी।"

भारत के शीर्ष स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल मानते हैं कि भारत के पास दुनिया को यह दिखाने का शानदार मौका है कि वह भी बहुस्पर्धी खेल आयोजनों को कराने में सक्षम है। इस लिहाज से अंतिम समय तक सावधानी बरतने की जरूरत है।हाल ही में मास्को से विश्व चैम्पियनशिप जीतकर लौटे पहलवान सुशील कुमार भी इन खेलों के ब्रांड एंबेस्डर हैं। सुशील का कहना है कि खेलों के आयोजन के नाम पर भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को सजा मिलनी चाहिए।

सुशील ने कहा, "हमें सरकार से हर तरह की मदद मिलती है। इस लिहाज से हम कोई शिकायत नहीं कर सकते लेकिन इतने बड़े आयोजन से 10 दिन पहले सामने आ रहीं नकारात्मक खबरों के कारण माहौल खराब हो गया है। जो लोग खेलों के नाम पर गलत काम कर रहे हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए।"

तुर्की में आयोजित विश्व निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों के डबल ट्रैप स्पर्धा का स्वर्ण जीतकर लौटे निशानेबाज रंजन सोढ़ी ने कहा कि वह भारत की सफल मेजबानी की आस लगाए हुए हैं।रंजन ने कहा, "खेल गांव में निश्चित तौर पर समस्या है लेकिन हमारे स्टेडियम शानदार हैं। मैंने शूटिंग रेंज देखी है। यह विश्व के सबसे अच्छे शूटिंग रेंज में से एक है। छोटी-मोटी दिक्कतों को दूर कर लिया जाए तो हम शानदार मेजबान साबित हो सकते हैं।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+