विदेशी निशानेबाजों ने खेल गांव को शानदार बताया
नई दिल्ली। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच आयरिश सागर में स्थित छोटे से द्वीप आइएल ऑफ मैन के निशानेबाज राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार खेल गांव की व्यवस्था से काफी खुश हैं।इस छोटे द्वीप की पांच सदस्यीय निशानेबाजी टीम रविवार को भारत में प्रवेश किया था और तब से लेकर आज तक खेल गांव से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है।
रविवार को हवाई अड्डे पर उतरने के साथ इस दल को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खेल गांव लाया गया था। हवाई अड्डे पर इस दल ने भारतीय समाचार पत्रों में खेल गांव की दुर्व्यवस्था से जुड़ी खबरें पढ़ीं थीं लेकिन यहां पहुंचकर इनका विचार पूरी तरह बदल गया।इस टीम के सदस्य स्टीवन वाटरसन ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "मैंने हवाई अड्डे पर भारतीय समाचार पत्रों में खेल गांव को लेकर नकारात्मक खबरें पढ़ी थीं। हम तो यहां हाथ धोने का सामान और मेडिकल किट लेकर आए थे लेकिन खेल गांव पहुंचकर हमने देखा कि यहां की व्यवस्था विश्वस्तरीय है। हमारे लिए यह सुखद: अहसास है। हम काफी अच्छा वक्त बिता रहे हैं।"
आइएल ऑफ मैन आयरिश सागर के मध्य में स्थित है। इसका क्षेत्रफल 572 वर्ग किलोमीटर है। इसकी मुखिया ब्रिटेन की महारानी हैं लेकिन यह ब्रिटेन का हिस्सा नहीं है। इस द्वीप की जनसंख्या 80,000 है। आइएल ऑफ मैन ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 31 सदस्यीय दल भारत भेजा है। यह दल निशानेबाजी, साइकिलिंग, तीरंजादी और तैराकी में हिस्सा लेगा।वाटरसन ने आगे कहा कि खेल गांव में खान-पान की व्यवस्था शानदार है और साथ ही यहां का जिम विश्वस्तरीय है।
बकौल वाटरसन, "यहां का एथलेटिक ट्रैक और कुश्ती से जुड़ी सुविधाएं शानदार हैं। खानपान की व्यवस्था बेहतरीन है। साथ ही साथ यहां का जिम भी बेहद उन्नत है। हमें साफ-सफाई को लेकर कोई समस्या नहीं है। कमरे साफ हैं और सुरक्षा विश्वस्तरीय है।""खेल गांव के संबंध में मीडिया ने अब तक जो कुछ लिखा और दिखाया है, हमें वैसा कुछ भी नजर नहीं आया। हम स्कॉटलैंड, जर्सी और गुयाना के करीब रहते हैं और सभी देश यहां की व्यवस्था से खुश नजर आ रहे हैं।"
वॉटरसन के टीम के सदस्य डेविड वॉल्टन भी खेल गांव की व्यवस्था से खुश हैं। वॉल्टन ने 2006 में मेलबर्न में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।वॉल्टन ने कहा, "खेल गांव विश्वस्तरीय है। इसकी तुलना हम मेलबर्न के खेल गांव से कर सकते हैं। हमें यहां छोटी दिक्कतें हुई थीं लेकिन अब सारी दिक्कतों को दूर किया जा चुका है। सुरक्षा चुस्त है और सभी लोग सावधान हैं। हम बुधवार से आयोजन स्थलों का दौरा शुरू करेंगे।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications