राष्ट्रमंडल खेल: दूसरे दौर में पहुंचे बोपन्ना

By Staff
Rohan Bopanna
भारतीय डेविस कप टीम के प्रमुख सदस्य रोहन बोपन्ना ने 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के एकल मुकाबलों में जीत के साथ शुरुआत की है। बोपन्ना ने सोमवार को खेले गए अपने पहले मुकाबले में युगांडा के रॉबर्ट बुइन्जा को सीधे सेटों में पराजित किया।

आर. के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले को बोपन्ना ने 6-1, 6-4 से जीता। कद और प्रतिष्ठा को देखते हुए बोपन्ना को यह मैच जीतने में दिक्कत नहीं हुई लेकिन गर्मी और उमस ने दोनों खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों को भी परेशान किया।

उद्घाटन समाहोर में रविवार को जितनी भीड़ जुटी थी, उसे देखते हुए आर. के. खन्ना स्टेडियम में बहुत कम दर्शक पहुंचे। इस लिहाज से खिलाड़ियों को लगभग खाली स्टैंड में खेलते देखना अच्छा अनुभव नहीं रहा।

बोपन्ना को सोमवार को ही अपना मिश्रित युगल मुकाबला भी खेलना है। इसके लिए बोपन्ना ने देश की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला एकल खिलाड़ी निरुपमा संजीव को अपना जोड़ीदार बनाया है। बोपन्ना और निरूपमा को आस्ट्रेलिया की अनास्तासिया रोडियोनोवा और पॉल हेनले के साथ भिड़ना है।

बोपन्ना इन दिनों शानदार फार्म में हैं। उन्होंने हाल ही में चेन्नई में खेले गए डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में ब्राजील के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक अहम एकल मुकाबला जीता था। उनके उस शानदार प्रदर्शन के बूते भारत ब्राजील को 3-2 से पराजित करके वर्ल्ड ग्रुप में जगह बनाने में सफल रहा था।

अपने पाकिस्तानी जोड़ीदार अहसाम उल हक कुरैशी के साथ अमेरिकी ओपन के युगल वर्ग के फाइनल में जगह बनाने वाले बोपन्ना के बाद भारत की पूजा श्री वेंकटेश को महिला एकल मुकाबले में लेसोथिया की इयूनिसिया नाओसा थालिसेंग के साथ होना है।

सोमवार को ही भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा और दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस मिश्रित युगल मुकाबले में सेंट लूसिया की स्टेसी रोहेमान और अल्बेट्रान रिचेल्यू की जोड़ी से भिड़ेंगे।

Story first published: Monday, October 4, 2010, 12:33 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+