विश्वकप के लिये चुने गये 15 भारतीय खिलाड़ियों से जुड़े Interesting facts
मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को टीम इंडिया के लिये उन 15 सदस्यों को चुना जो फरवरी में ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में होने वाले क्रिकेट विश्वकप में खेलेंगे। टीम के सदस्यों का ऐलान एक-एक कर हो रहा है और हम आपके लिये ताज़ा अपडेट लेकर आ रहे हैं। इसी पेज पर बने रहिये हमारे साथ।
महेंद्र सिंह धोनी
एक मात्र कप्तान जिसने जीते सारे आईसीसी के टूर्नामेंट। छात्र जीवन में धोनी फुटबॉल के चैंपियन थे और टीम के गोलकीपर थे।
विराट कोहली
अंडर 19 विश्वकप जिताने वाले कप्तान, भारत में सबसे तेज वनडे सेंचुरी बनाने वाले हैं। एक मात्र खिलाड़ी हैं, जिन्हें टूर पर अपने संग गर्लफ्रेंड ले जाने की अनुमति मिली।
रोहित शर्मा
दो बार डबल सेंचुरी के साथ एक पारी में सबसे ज्यादा 264 रन बनाने वाले बल्लेबाज। इन्हें Ro, Brothaman, Hitman, Ro-hit, No-Hit Sharma, Shitman उपनामों से पुकारा जाता रहा है।
अक्षर पटेल
आईपीएल के किंग्स इलेवन पंजाब से फेमस हुए, ये गुजरात के बॉलिंग ऑलराउंडर हैं, बीसीसीआई अंडर 19 क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2014। ये इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन पिता के कहने पर क्रिकेट चुना।
सुरेश रैना
भारत के एक मात्र प्लेयर जिन्होंने वनडे, टेस्ट, टी20 तीनों में शतक लगाये। टेस्ट में सेलेक्शन से पहले सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले एक मात्र खिलाड़ी रैना हैं।
अंबाती रायडू
रैना, उत्थप्पा, इरफान पठान, आरपी सिंह, दिनेश कार्तिक, शिखर धवन इनकी कप्तानी के अंडर में खेल चुके हैं, अंडर 19 में।
रविंद्र जडेजा
वर्तमान में भारत के पास यही एक सबसे अच्छे ऑलनाउंडर हैं। रविंद्र बेहद गरीब परिवार से हैं। उनके पिता वॉचमैन थे और बहन नर्स। उनकी मां का निधन 2005 में हो गया था।
अजिंक्य रहाणे
रहाणे टीम इंडिया के अगले द्रविड़ कहे जाते हैं। खास बात यह है कि ये कराटे ब्लैक बेल्ट होल्डर भी हैं।
भुवनेश्वर कुमार
गेंदबाज हैं, जिन्हें आईसीसी पीपुल्स च्वाइस अवार्ड दिया जा चुका है। भुवनेश्वर के पिता पुलिस इंस्पेक्टर हैं। परिवार में कोई नहीं चाहता था कि भुवनेश्वर क्रिकेट खेलें, लेकिन उनकी बहन रेखा उन्हें क्रिकेट कोचिंग में लेकर गईं, जब वो 13 साल के थे।
शिखर धवन
एक मात्र भारतीय बल्लेबाज जिनका ससुराल ऑस्ट्रेलिया में है। उन्हें मेलबर्न में रहने वाली एनआरआई आयशा मुखर्जी से फेसबुक पर प्यार हुआ था।
मोहम्मद शामी
वर्तमान में भारत के एक मात्र तेज़ गेंदबाज हैं, जो रिवर्स स्विंग में माहिर हैं। रिवर्स स्विंग ऑस्ट्रेलिया की पिंचों पर कमाल दिखा सकती है।
उमेश यादव
तेज गेंदबाज हैं, जो 145 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजों को बाउंसिंग पिचों पर फायदा मिलेगा। उमेश बहुत गरीब परिवार से आये हैं। उनके पिता कोयले की खान में बतौर कर्मचारी काम करते थे।
स्टुअर्ट बिन्नी
सीमर हैं, जिनका फायदा न्यूजीलैंड की पिंचों पर निश्चित तौर पर मिलेगा। हालांकि रिकॉर्ड के तौर पर इनके पास मात्र एक ही रिकॉर्ड है- 4 रन पर 6 विकेट। ये रोजर बिन्नी के बेटे हैं, क्रिकेट इन्हें विरासत में मिला है।
ईशांत शर्मा
2007-2008 में ऑस्ट्रेलिया में ईशांत शर्मा की परफॉरमेंस बेहतरीन रही। उम्मीद है इस बार भी कमाल दिखायेंगे। इनका उपनाम लम्बू है।
आर अश्चविन
अश्विन एक मात्र गेंदबाज हैं, जो कैरम बॉल डालते हैं। अश्विन हरभजन सिंह और मुरलीधरन की तरह दूसरा फेंकने में माहिर हैं। अश्विन इंजीनियर हैं। आपने सूचना प्रौद्योगिकी में बीटेक किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
