टी-20 मैच में इस 15 साल के खिलाड़ी ने किया कमाल, बिना एक रन दिए झटक लिए सभी 10 विकेट
जयपुर। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यहां हर गेंद पर रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी होते हैं जो जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल होता है। जी हां, दरअसल एक ऐसा ही मामला सामने आया है राजस्थान से, जहां एक 15 साल के खिलाड़ी ने बिना कोई रन दिए 10 विकेट चटका दिए।
राजस्थान के एक 15 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने एक आश्चर्यजनक उपलब्धि अपने नाम की है। एक घरेलू टी-20 मैच में उसने बिना कोई रन खर्च किए सभी 10 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। आकाश चौधरी नाम के इस खिलाड़ी ने स्वर्गीय भावेर सिंह टी-20 टूर्नामेंट में पर्ल एकेडमी के खिलाफ अपनी टीम दिशा क्रिकेट अकादमी का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि ये टूर्नामेंट अपने दादाजी की स्मृति में एक स्थानीय ग्राउंड मालिकों ने आयोजित किया था।
36 रनों पर सिमट गई पर्ल एकेडमी
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार पर्ल एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिशा क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 156 रन बनाए। जवाब में आकाश चौधरी की सनसनीखेज गेंदबाजी के चलते पर्ल एकेडमी 36 रन ही बना सकी।
आकाश ने हैट्रिक भी झटकी
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहले ही ओवर में दो विकेटों झटका अपने स्पैल की शरुआत की। दूसरे और तीसरे ओवर में दो-दो और अंतिम ओवर में चार विकेट लिए, जिसमें हैट-ट्रिक भी शामिल थी। 2002 में पैदा हुए आकाश चौधरी राजस्थान-उत्तर प्रदेश सीमा के पास भरतपुर जिले से हैं।
जानिए आकाश से पहले किस भारतीय ने किया था ये अनोखा कारनामा और कब
टेस्ट की एक इनिंग में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले के नाम है। जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, कुंबले ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ यह कारनामा किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
