आज टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए भारत की शुरूआत अच्छी रही। ईशांत शर्मा ने रदरफोर्ड को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करवाया। इसके बाद रॉस टेलर ईशांत की उठती हुई गेंद पर कैच आउट हो गये।
भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अनिल कुंबले हैं, जिन्होने 132 टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 619 विकेट लिए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है, उन्होने अपने टेस्ट करिअर के 133 मैचों में 800 विकेट लिए है, दूसरे नंबर पर शेनवार्न हैं, वार्न ने अपने टेस्ट करिअर के 145 मैचों में 708 विकेट लिए हैं।
भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज-
अनिल कुंबले- 132 टेस्ट, 619 विकेट
कपिल देव- 131 टेस्ट, 434 विकेट
हरभजन सिंह- 101 टेस्ट, 413 विकेट
जहीर खान- 90 टेस्ट, 302 विकेट।