WT20WC 2018,Preview: इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप का पुराना हिसाब चुकता करने उतरेंगी भारत की बेटियां
नई दिल्ली। महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का अब तक का प्रदर्शन चैंपियन सरीखा रहा है। लगभग हर मैच में एकतरफा जीत करने वाली टीम इंडिया के सामने सेमीफाइनल में अब इंग्लैंड की चुनौती होगी। भारत की नजरें अब इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचने पर टिकी होंगी।
इंग्लैंड की टीम 2009 की चैंपियन रह चुकी है। भारत जहां अपने ग्रुप के सभी मैच जीतकर टॉप पर रहा तो वहीं इंग्लैंड की टीम को आखिरी ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज के हाथों चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस सेमीफाइनल मैच को जीतकर पिछले साल 50 ओवर के विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला चुकाना चाहेगी। हरमनप्रीत की टीम ने आखिरी मैच में तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इससे भारतीय टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है।
2010 के बाद से अब पहुंचा है भारत सेमीफाइनल में
भारत ने एक भी बार टी-20 विश्व कप का फाइनल नहीं खेला है। 2010 के बाद से पहली बार टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अब हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय टीम की कोशिश इस मौके को भुनाते हुए पहली बार फाइनल में प्रवेश कर खिताब अपने नाम करने की होगी। हालांकि इस दौरान भारत टीम को अपनी कुछ कमजोरियों से निजात पाना होगा। मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के अलावा भारत की कोई और बल्लेबाज अपने रंग में नहीं दिखी। जेमिमा रोड्रिगेज भी पहले मैच के बाद कुछ खास नहीं कर पाई हैं।
भारतीय स्पिनर vs इंग्लिश बल्लेबाज
भारत के स्पिनर हर मैच की तरह इस मैच में विपक्षी टीम की नाक में दम करना जारी रखना चाहेंगे। पूनम यादव, राधा यादव, दीप्ती शमार्, अनुजा पाटिल की स्पिन तिकड़ी ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं, इंग्लैंड के लिए उसके बल्लेबाज चिंता का सबब हैं। ना तो कप्तान हीथर नाइट आशा के अनुरूप खेल दिखा पाई हैं ना ही टैमी बेयुमोंट। ऑलराउंडर नताली स्क्राइबर भी गेंद से ही बेहतर कर पाई हैं। इसके अलावा अन्या श्रूबसोले और बेयुमोंट से भी इंग्लैंड को दोबारा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
टीमें (सम्भावित):
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रोड्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शमार्, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी।
इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी बायुमोंट, सोफिया डंकले, सोफी एक्केलस्टोन, टेश फरांट, क्रिस्टी गोर्डन, जैनी गन, डेनियल हेजल, एमी जोंस, नताली स्क्राइवर, अन्या श्रबसोले, लिंसे स्मिथ, फ्रान विल्सन, लॉरेन विनफील्ड, डेनियल व्याट।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
