Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल के इतिहास में वाशिंगटन सुंदर ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

हैदराबाद। आईपीएल के फाइनल मुकाबले में पुणे टीम के स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर ने आईपीएल के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सुंदर आईपीएल के फाइनल मुकाबले में सबसे कम उम्र में खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। तमिलनाडु के स्पिन गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर की उम्र महज 17 वर्ष 228 दिन हैं और इस उम्र में आईपीएल का फाइनल खेलने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें- आईपीएल के 10 सीजन का सफर सोनी चैनल पर खत्म, जानिए किस चैनल को मिलेगा प्रसारण का अधिकार

16 रन देकर लिया था 3 विकेट

16 रन देकर लिया था 3 विकेट

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल मैदान में आरपीएस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सुंदर पुणे टीम का हिस्सा बनें। वाशिंगटन सुंदर ने पिछले मैच में टीम की जीत में काफी अहम भूमिका निभाई थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर मुकाबले में उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। इस मैच में उन्होंने 16 रन देकर 3 विकेट हासिल किया था। इस मैच में मुंबई को 20 रन से जीत मिली थी।

तीन अहम विकेट लेकर फाइनल की राह को बनाया आसान

तीन अहम विकेट लेकर फाइनल की राह को बनाया आसान

मुंबई के खिलाफ मैच में वाशिंगटन सुंदर ने तीन अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था, उन्होंने रोहित शर्मा, केरून पोलॉर्ड, अंबाती रायडू को आउट किया था। क्वालिफायर मैच में सुंदर की इस जबरदस्त प्रदर्शन के चलते पुणे की टीम ने सीधे फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

सबसे कम उम्र में हासिल किया मैन ऑफ द मैच का खिताब

सबसे कम उम्र में हासिल किया मैन ऑफ द मैच का खिताब

अपने शानदार खेल के लिए सुंदर को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था। वह सबसे कम उम्र में आईपीएल में मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बने। वाशिंगटन सुंदर ने पुणे की टीम में रविचंद्रन अश्विन की जगह ली है।

सबसे कम उम्र में आईपीएल का फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी

सबसे कम उम्र में आईपीएल का फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी

वाशिंगटन सुंदर आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 वर्ष 228 दिन की उम्र में खेला

रवींद्र जडेजा ने 2008 में 19 र्ष 178 दिन की उम्र में आईपीएल का फाइनल खेला था

मनीष पांडे ने 2009 में 19 वर्ष 256 दिन की उम्र में आईपीएल का फाइनल खेला था

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+