मुंबई। क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए बॉबे हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट ने 9 अप्रैल से शुरु होने वाले आईपीएल मैचों पर पानी की वजह से हो रहे संकट के बादलों को पूरी तरह से हटा दिया है। लेकिन आगे के 19 मैचों पर अभी भी संकट बरकरार है।
5 कप्तान जिन्होंने टीम की बेहतरी के लिए खुद छोड़ दी कप्तानी
कोर्ट ने आईपीएल मैचों के आयोजन को हरी झंडी दे दी है। आईपीएल मुकाबले का पहला मैच 9 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच खेला जाएगा। हालांकि 19 मैचों के आयोजन पर अभी भी कोर्ट का रुख साफ नहीं है। इन मैचों के आयोजन पर कोर्ट 12 अप्रैल को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने यह फैसला उस जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है जिसमें कहा गया था कि प्रदेश में सूखे की स्थिति है।
याचिका में कहा गया है कि महाराष्ट्र में जबरदस्त सूखा है जिसके चलते किसानों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के मद्देनजर मुंबई, पुणे और नागपुर पर होने वाले आईपीएल मैचों पर पाबंदी लगाने की अपील की थी। वहीं महाराष्ट्र के बाद कर्नाटकर में भी सूखे के कारण मैचों को यहां से स्थानांतरित करने की कोर्ट में याचिक दायर की गयी है। आपको बता दें कि बेंगलुरू में भी 8 मैच खेले जाने हैं।