नयी दिल्ली। टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज युवराज सिंह के नाम पर 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हैं। युवराज सिंह ने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 मैच के दौरान एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ दिए थे। पिछले 9 सालों से कोई भी बल्लेबाज युवराज के इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाया था। लेकिन अब उनका ये रिकॉर्ड टूट गया है। जब युवराज ने किया धोनी को रन आउट कर, देखें जश्न का VIDEO
न्यूज़ीलैंड के 19 साल के ग्लेन फिलिप्स ने युवराज के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विकेटकीपर बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स ने धमाकेदार पारी खेलते हुए एक ओवर में छ्ह छक्के लगाकर क्रिकेट जगत में अपने आगमन का संकेत दे दिया है। Pics: सिर्फ यूवी ही नहीं इन खिलाड़ियों ने भी छुए हैं सचिन के पैर
आपको बता दें कि ग्लेन मेरीलीबोन क्रिकेट क्लब के लिए खेलते है। ग्लेन ने ना केवल अपनी पारी में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए बल्कि फिलिप्स ने अपनी तेज़-तर्रार पारी में 123 गेंदों पर 201 रन भी बनाए। आपको बता दें कि ग्लेन ऐसे तीसरे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ें हो। इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कारनामा सिर्फ साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स और टीम इंडिया के युवराज सिंह कर पाएं हैं। ग्लेन इस रिकॉर्ड में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं।