Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ये हैं वो 5 वजहें, जिनके चलते छिड़ी कोहली-कुंबले में 'जंग'

लंबे विवाद के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कहा गया था कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए कुंबले भारतीय टीम के साथ बने रहेंगे। लेकिन कुंबले ने टीम के साथ न जाकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच पिछले काफी समय से विवाद की खबरें सामने आ रहीं थीं। मीडिया में दोनों के बीच कई कारणों को उठाया था।

कुंबले का बर्ताव सीनियर खिलाड़ियों को पसंद नहीं

कुंबले का बर्ताव सीनियर खिलाड़ियों को पसंद नहीं

खबरों के मुताबिक अनिल कुंबले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 'हार्ड टास्क' देते हैं और खिलाड़ियों के साथ बहुत ही स्ट्रिक्ट रहते हैं। जो कई सीनियर खिलाड़ियों को पसंद नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोच और कप्तान में सुलह कराने की भी कोशिशें हुई थी। और ये कोशिशें किसी और ने नहीं बल्कि बीसीसीआई एडवाइजरी पैनल के मेंबर सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण ने ही की थीं।

कुलदीप यादव तो नहीं हैं झगड़े की वजह

कुलदीप यादव तो नहीं हैं झगड़े की वजह

मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रॉंची टेस्ट से पहले कुलदीप यादव के चयन को लेकर भी कोच और कप्तान में विवाद हुआ था। दरअसल पहले कोच कुलदीप यादव को टीम में शामिल करना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया। कोहली को ये बात पसंद नहीं थी।

भारतीय टीम के भीतर सुपरस्टार संस्कृति है झगड़े की जिम्मेदार?

भारतीय टीम के भीतर सुपरस्टार संस्कृति है झगड़े की जिम्मेदार?

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और कोच अनिल कुंबले के बीच जिस तरह से मतभेद की खबरें सामने आई थी उसपर रामचंद्र गुहा ने नाराजगी जाहिर की थी।

रामचंद्र गुहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासनिक कमेटी के सदस्य थे, जिन्होंने काफी अनियमितताओं की वजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गुहा का कहना है कि खिलाड़ी के प्रभाव के चलते इस मुद्दे को ज्यादा महत्व दिया गया है, यही वजह है कि मुमकिन है अनिल कुंबले के कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया जाए, बावजूद इसके कि बतौर कोच उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है, उनकी अगुवाई में भारत ने पांच टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की है।

रवि शास्त्री तो नहीं हैं झगड़े की वजह?

रवि शास्त्री तो नहीं हैं झगड़े की वजह?

भारतीय टीम के पूर्व डायरेक्टर विराट कोहली की पसंद बताए जा रहे हैं। खबरों की मानें तो विराट कोहली चाहते हैं कि पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया जाए। गौरतलब है कि रवि शास्त्री और अनिल कुंबले ने साथ-साथ कोच के पद के लिए आवेदन किया था लेकिन सीएसी ने कुंबले को चुना था। क्योंकि रवि शास्त्री इंटरव्यू के समय विदेश में छुट्टियां मना रहे थे।

ड्रेसिंग रूम की आजादी और कोहली का एट्टीट्यूड

ड्रेसिंग रूम की आजादी और कोहली का एट्टीट्यूड

खबरों की मानें तो सीनियर खिलाड़ी भी कुंबले की इस बात से नाराज हैं कि वे ड्रेसिंग रूम में काफी सख्त रहते हैं। खिलाडियों को मनमानी नहीं करने देते। हालांकि ये भी माना जा रहा है कि कोहली का एट्टीट्यूड कुंबले को लेकर ठीक नहीं है। कोहली इससे पहले भी कोच को लेकर विवादों में आ चुके हैं। कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के पूर्व कोच अफ्रीकी खिलाड़ी रे जेनिंग्स का कहना है कि "मैंने बतौर कोच कोहली से मैदान के बाहर और मैदान पर कुछ छोटी चीजें पूछी थीं, जैसे स्ट्रैटजी, टीम का फ्यूचर और यही उसे पसंद नहीं आया और जल्द ही कोच को बाहर कर दिया गया। लोगों को अपनी कमियों पर सवाल उठाने वाले पसंद नहीं आते।" दरअसल खबर के मुताबिक 2015 में उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में इन बातों का खुलासा किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+