For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st ODI: भारत के खिलाफ मिशन पर हैं कायरन पोलार्ड, जानें क्या है गेम प्लान

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के रोमांच के बाद फैंस अब वनडे मैच में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का लुत्फ उठायेंगे। रविवार को एम चिन्नास्वामी में होने वाले पहले वनडे मैच से पूर्व विंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने मीडिया से बात की और बताया कि भारत के खिलाफ वनडे में उनकी रणनीति साफ है और वह उसी के तहत वनडे मैचों में प्रदर्शन करेंगे और पिछले 5 साल से टीम के लिये चली आ रही खराब फॉर्म का अंत करेंगे। वेस्टइंडीज की टीम ने अगस्त 2014 के बाद से अब तक 17 द्विपक्षीय सीरीज खेले हैं जिसमें से उसे सिर्फ 1 में जीत हासिल हुई है और वह भी अभी हाल ही में हुई अफगानिस्तान टीम के खिलाफ।

और पढ़ें: 1st ODI, IND vs WI: चेन्नई में विंडीज के सामने विराट चुनौती, जानें कैसा होगा पिच का मिजाज

वेस्टइंडीज की टीम ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था जिसके बाद कप्तान पोलार्ड को भरोसा है कि उनकी टीम उस शानदार लय का बरकरार रखेगी और सीरीज में जीते के साथ आगाज करेगी।

खास रणनीति के तहत काम कर रही है विंडीज की टीम

खास रणनीति के तहत काम कर रही है विंडीज की टीम

कप्तान कायरन पोलार्ड ने कहा कि उनकी टीम एकदिवसीय मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के 'मिशन' पर है।

उन्होंने कहा, 'हम एक मिशन पर हैं और हमारा गेम प्लान साफ है कि हम वनडे क्रिकेट में किस तरह का रुख अपनाना चाह रहे हैं। यह सब कुछ एक प्रक्रिया के तहत हो रहा है और हम इस वक्त उसी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसके तहत हमें सही नतीजे शायद तुरंत न मिले लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ हमने अच्छा खेल दिखाया और 3-0 से जीत हासिल की। अब हम बेहतर टीम भारत के खिलाफ खेलने जा रहे हैं।'

मध्य ओवर्स के लिये बनाई है खास रणनीति

मध्य ओवर्स के लिये बनाई है खास रणनीति

पोलार्ड ने वनडे प्रारूप में बीच के ओवर्स को लेकर बनाई गई रणनीति पर बात करते हुए कहा कि टीम में हमने हर किसी की भूमिका तय की है और सभी को अपनी जिम्मेदारियों की जानकारी है।

कप्तान ने कहा, 'हमने चर्चा की है कि बीच के ओवरों में कैसे खेलना है, ये बल्लेबाजी में हो या गेंदबाजी में और हम इस प्रारूप में कैसे खेलना चाहते हैं। बेशक हम यह खुलासा नहीं कर सकते कि हमारी रणनीति क्या है। खिलाड़ियों को उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी है और अब सब इन्हें अमलीजामा पहनाने पर निर्भर करता है।'

रोस्टन चेज के आने से टीम होती है मजबूत

रोस्टन चेज के आने से टीम होती है मजबूत

पोलार्ड ने कहा कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम में रोस्टन चेस के शामिल होने से टीम संतुलित हुई है।

उन्होंने कहा, 'रोस्टन के आने से हमारी टीम में काफी अच्छा संतुलन आया है। वह मघ्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिये शतक भी जड़ता है और गेंबाजी में भी अहम भूमिका निभाता है। अगर वह टीम में होता है तो हम एक अन्य स्पेशलिशट खिलाड़ी के साथ मैदान पर उतर सकते हैं। रोस्टन चेज हमारे लिए बेशकीमती है।

वह हमारे लिए अहम भूमिका निभाएगा।'

वहीं पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में ड्वेन ब्रावो की संन्यास से वापसी को लेकर खुशी जताई और कहा कि एक कप्तान के रूप में मुझे यह जानकर खुशी है कि ब्रावो की क्षमता का खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध है।'

Story first published: Sunday, December 15, 2019, 9:40 [IST]
Other articles published on Dec 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+