For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पहले वनडे में भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 1 विकेट से हराया

नागपुर। यहां खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय महिला टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम को 1 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 49.3 ओवर में ऑल आउट होकर 207 रन बनाए।

भारत की तरफ से पूनम यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। एकता बिष्ट (3), दीप्ति शर्मा (2) और झूलन गोस्वामी ने 1 विकेट लिया। इंग्लैंड की तरफ से फ्रान विल्सन ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। इसके अलावा डेनियल हैजल (33), नताली स्काइवर (21), टेमी बेउमोंट (37) और डेनियल वेट ने 27 रन बनाए।

जीत के लिए 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर देविका वैद्य ने 15 रनं की पारी खेली लेकिन एक तरफ से स्मृति मंधाना ने पारी को संभाले रखा। कप्तान मिताली राज अपने रिकॉर्ड मैच में 0 पर आउट हो गईं। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने जरूर 21 रनों की पारी खेली। एक समय भारत का स्कोर 166 पर तीन विकेट था। लेकिन यहां से पारी लड़खड़ानी शुरू हो गई।

और स्कोर 182 पर 7 विकेट हो गया। मंधाना सबसे ज्यादा 86 रन बनाकर आउट हुईं। भारत की तरफ से इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा दीप्ति शर्मा (24) एकता बिष्ट (12*) ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 2 रन चाहिए थे जबकि इंग्लैंड को 1 विकेट।

पहली गेंद पर पूनम यादव ने 1 रन लिया और दूसरे गेंद वाइड चलली गई और मैच भारत ने जीत लिया। इंग्लैंड की तरफ से सोफी एक्लेस्टोन ने 4 विकेट झटके। इसके अलावा डेनियल हेजल और जॉर्जिया एल्विस को दो-दो विकेट मिले।

Story first published: Friday, April 6, 2018, 16:28 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+