Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डिविलियर्स की वापसी के साथ आरसीबी दिखेगी पूरे रंग में

नई दिल्ली। आरसीबी की विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ फिट नहीं होने की वजह से मैच में खेल नहीं सके थे। लेकिन टीम के कोच डेनियल विटोरी को भरोसा है कि अगले मैच से पहले एबी डिविलियर्स पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और वह टीम का हिस्सा होंगे। आरसीबी का अगला मैच कोलकाता नाइट राइजर्स के खिलाफ रविवार को होगा।

विटोरी को जीत का भरोसा

विटोरी को जीत का भरोसा

राजकोट में आरसीबी के मैच के बाद बोलते हुए टीम के कोच डेनियल विटोरी ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि एबी डिविलियर्स अगले मैच के लिए पूरी तरह से फिट है, हमें इस बात का भी भरोसा है कि सैमुअल बद्री भी अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, इसके अलावा मिल्स भी टीम के लिए मौजूद रहेंगे। गुजरात लायंस के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद उत्साहित विटोरी ने टीम के अनफिट खिलाड़ियों की फिटनेस पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह सभी खिलाड़ी अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। टीम की ओर से शानदार बल्लेबाजी करने वाले क्रिस गेल की तारीफ करते हुए विटोरी ने कहा कि गेल सबसे मजबूत और ताकतवर बल्लेबाज हैं, इस तरह की पिच पर वह किसी भी गेंदबाज को बड़ा शॉट लगा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि क्रिस गेल और ट्रेविस हेड दोनों ने आज शानदार खेल दिखाया।

डिविलियर्स की वापसी टीम के लिए शुभ संकेत

डिविलियर्स की वापसी टीम के लिए शुभ संकेत

आपको बता दें कि इस बार आईपीएल में अभी तक का आरसीबी का सफर कुछ खास नहीं रहा है, टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल अपननी फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन गुजरात के खिलाफ आखिरकार उनका बल्ला चला। वहीं डिविलियर्स भी अनफिट होने की वजह से शुरुआत के दो मैच नहीं खेल सके थे, कुल छह में से महज 3 मैचों में ही डिविलियर्स खेल सके हैं।

सबसे महंगे गेंदबाज भी लौटे फॉर्म में

सबसे महंगे गेंदबाज भी लौटे फॉर्म में

तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स जिन्हें टीम ने 12 करोड़ रुपए में खरीदा है वह भी पिछले दो मैचों में खेल नहीं सके थे, गुजरात के खिलाफ मैच में सैमुअल बद्री भी अनफिट होने की वजह से नहीं खेल सके थे। ऐसे में जिस तरह से टीम अनफिट खिलाड़ियों की वजह से मुश्किल का सामना कर रही थी, उसके बाद इन खिलाड़ियों का फिट होना टीम के लिए राहत की खबर हो सकती है।

कोहली की कमी टीम को खली

कोहली की कमी टीम को खली

टीम को अपने कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में ही शुरु के चार मैच खेलने पड़े थे, कंधे में चोट के कारण कोहली टीम से दूर रहे थे। जिसके चलते टीम को लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम की कमान संभाल रहे शेन वाटसन भी कोहली की अनुपस्थिति में कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन जिस तरह से कोहली ने टीम में वापसी की है और डिविलियर्स फिट हैं औऱ गेल का बल्ला अपनी खामोशी तोड़ चुका है वह टीम के लिए शुभ संकेत हो सकता है।

केकेआर की मुश्किल चुनौती

केकेआर की मुश्किल चुनौती

आरसीबी का अगला मुकाबला मजबूत केकेआर की टीम से है, जिसने पिछले तीनों मैचों में लगातार जीत दर्ज की है। ऐसे में आरसीबी के सामने मजबूत केकेआर की चुनौती है। लेकिन जिस तरह से आरसीबी की टीम ने गुजरात की टीम को हराया है उसने टीम को वापसी की एक उम्मीद जरूर दी है। पिछले छह मैचों में सिर्फ दो मैचों में जीत के बाद टीम के सामने अगले मैचों में जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है ताकि वह खुद को सीरीज में बनाए रख सके।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+