Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सर्जिकल स्ट्राइक की बहस के बीच मोहम्मद कैफ ने ट्विटर पर किया दिल जीतने वाला काम

नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के दौर में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया, जो हर भारतीय का दिल जीत रहा है।

भारतीय ​​क्रिकेट टीम के मिडिल आॅर्डर की जान माने जाने वाले मोहम्मद कैफ इसको लेकर सुर्खियों में बने हैं। कैफ इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक पर कॉमेंट को लेकर भी खबरों में थे।

कैफ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,'भारत के सभी जवानों की छुट्टियां कैंसल हो गई हैं। इसलिए प्लीज अगर आप किसी जवान को ट्रेन या बस में खड़ा देखें तो उसे सीट आॅफर करें।'

आपको बता दें कि ऐसा ही संदेश कुछ दिन पहले पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीके सिंह ने भी दिया था।

मोहम्मद कैफ इससे पहले भी सेना के सम्मान में कई ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने बारामुला अटैक में शहीद हुए जवानों को भी सलाम किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+