जीव का खराब प्रदर्शन
एस, केंट (इंग्लैंड), 5 जुलाई: ब्रिटिश ओपन में स्थान बनाने के लिए प्रयासरत भारत के स्टार गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने यहां खेले जा रहे यूरोपीय ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
भारतीय पेशेवर गोल्फ महासंघ की आधिकारिक वेबसाइट 'पीजीटीऑफ इंडिया डॉट कॉम' के मुताबिक प्रतियोगिता के दूसरे दौर में जीव पार 72 स्कोर कर सके, जिसके कारण वह संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर खिसक गए। शुक्रवार को प्रतियोगिता के पहले दौर में जीव ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले पांच में स्थान बनाया था।
ब्रिटिश ओपन में स्थान बनाने के लिए जीव को यूरोपीय ओपन या फिर अगले सप्ताह होने वाले स्काटिश ओपन में टॉप-5 में स्थान बनाना होगा। दूसरे दौर की समाप्ति के बाद जीव का कुल स्कोर 1 अंडर-140 है। वह दूसरे दौर में सबसे आगे चल रहे इंग्लैंड के रोज फिशर से नौ स्ट्रोक से पीछे हैं।
पहले दौर में चमकदार प्रदर्शन करने के बाद जीव आज पांचवें, आठवें और पंद्रहवें होल पर बर्डी लगाने में नाकाम रहे। यही नहीं, वह सातवें, ग्यारहवें और चौदहवें होल पर बोगी भी नहीं लगा सके।
जीव के अलावा भारत के अन्य गोल्फर ज्योति रंधावा और एसएसपी चोरसिया भी दूसरे दौर में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। रंधावन जहां संयुक्त रूप से 99वें स्थान पर रहे, वहीं चौरसिया को 152वें स्थान से संतोष करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications