इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के साथ बने 5 अहम रिकॉर्ड
वाइजैग। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा टेस्ट मैच 246 रन से जीत लिया है। इस जीत के हीरो कप्तान विराट कोहली रहे। जिन्होंने ना सिर्फ पहली पारी में शतक लगाया बल्कि दूसरी पारी में शानदार 81 रनों की पारी खेली।
खास बातें: विशाखापटनम में कोहली की सेना ने कैसे किया गोरों का शिकार?
इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी पारी महज 158 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जिसमें तीन बल्लेबाज तो शून्य के स्कोर पर आउट हो गए।

सबसे बड़ी जीत
रनों के लिहाज से इंग्लैंड के खिलाफ भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 246 रनों से हराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

कोहली का स्कोर रहा कुछ खास
इस मैच में कोहली ने पहली पारी में 167 रन दूसरी पारी में 81 रन बनाए दोनों का योग 246 यानि भारत की जीत भी इतने ही रनों की है। यानि के कोहली के कुल रनों के बराबर ही भारत की जीत यानि 246 रनों की रही।

सबसे अधिक विकेट लेने वाले बनें अश्विन
इस साल आर अश्विन ने 9 मैचों में 55 विकेट लेकर सबसे टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 6 बार 5 विकेट हासिल किए जबकि 2 बार उन्होंने 10 विकेट हासिल किए हैं।

कुक ने लगाया सबसे धीमा शतक
कुक ने 171 गेंदों पर 50 रन बनाकर कैरियर का सबसे धीमा टेस्ट अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 164 गेंदों पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ पचासा लगाया था।

50वें टेस्ट में कोहली बने मैन ऑफ द मैच
50वें टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले कोहली तीसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले 1979 में सुनिल गावस्कर और 2005 में हरभजन सिंह 50वें टेस्ट में मैन ऑफ द मैच बने थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications