Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'सोनम गुप्‍ता' कभी 'बेवफा' नहीं हो सकती-कपिल ने क्यों कहा ऐसा?

नई दिल्ली। 'सोनम गुप्‍ता' ये नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे मशहूर हस्तियों में से एक हैं क्योंकि उसकी बेवफाई ने उसे रातों-रातो मशहूर जो कर दिया है। आम से लेकर खास के बीच में चर्चा के विषय बनी सोनम गुप्ता के बारे में तो अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर्स और कमेंटेटर्स भी डिस्कस करने लगे हैं।

'बेवफा सोनम गुप्ता' केे सामने आए कई वीडियो, मिले बेवफाई केे सबूत

पूर्व क्रिकेटर और अब भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने फेसबुक पर वीडियो अपलो़ड किया है जिसमें वो कपिल देव, किरण मोरे, डीन जोंस और वीवीएस लक्ष्‍मण से ये सवाल कर रहे हैं कि क्या आपको लगता है कि 'सोनम गुप्‍ता बेवफा है'?

डीन जोंस का मजेदार जवाब

जिस पर हर क्रिकेटर्स काफी फनी जवाब दे रहा है। इस दिलचस्प सवाल पर डीन जोंस ने कहा कि उन्‍हें इस बारे मेंं कुछ नहीं पता क्योंकि वो तो क्रिकेट एक्सपर्ट हैं तो वहीं किरण मोरे हंसते हुए कहते है कि उन्हें मालूम नहीं कि सोनम गुप्ता कौन है?

अब सोनम गुप्ता की मम्मी का जवाब, मेरी बेटी बेवफा नहीं

लक्ष्‍मण से जब आकाश ने पूछा कि सोनम गुप्‍ता क्‍यों बेवफा है। इस पर लक्ष्‍मण ने कहा कि क्‍योंकि आकाश चोपड़ा ऐसा कह रहे हैं और आकाश झूठ नहीं बोलते हैं जबकि सबसे खूबसूरत अंदाज में कपिल देव ने जवाब दिया। भारत के इस महान खिलाड़ी ने कहा कि नहीं, सोनम गुप्‍ता बेवफा नहीं हो सकती क्‍योंकि 'सोनम' और 'गुप्‍ता' बेवफा नहीं होते। आकाश चोपड़ा इसके बाद कहते हैं कि नो चांस नो चांस। यहां का वर्डिक्‍ट है सोनम गुप्‍ता बेवफा नहीं है

जानिए उस शख्‍स का नाम जिसके चलते हुई 'सोनम गुप्‍ता बेवफा'

आपको बता दें कि किसी दिलजले आशिक ने अपनी महबूबा सोनम गुप्ता की बेवफाई से तंग आकर 10 रूपए के नोट पर लिख दिया था 'सोनम गुप्ता बेवफा है'। अब सोनम को भी कहां पता था कि यह आशिक उसे जमाने में मशहूर कर देगा। इससे भी दिल नहीं भरा तो आशिक ने 2000 के नए कड़क नोट पर भी सोनम के बेवफा होने का दर्द बयां कर दिया और आज सोनम गुप्ता हर जगह की हेडलाइन बन गईं हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+