Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI ने वेस्टइंडीज बोर्ड पर ठोका 250 करोड़ का जुर्माना

भारत दौरे को बीच में छोड़ने पर बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर 250 करोड़ रुपए का जुर्माना ठोका है। बीसीसीआई का कहना है कि वेस्टइंडीज के भारत दौरा बीच में छोड़ने से बोर्ड को काफी भारी नुकसान हुआ है। बोर्ड ने कहा कि वेस्टइंडीज बोर्ड के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये के चलते क्रिकेट की छवि धूमिल हुई है।

गौरतलब है कि धर्मशाला वनडे से पहले वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों ने अपने बोर्ड से विवाद के चलते दौरा बीच में खत्म करने का एलान किया था। जिसके बाद बीसीसीआई ने यह जुर्माना ठोका है। हालांकि वेस्टइंडीज बोर्ड ने दौरे के बाद बीसीसीआई से माफी मांगी थी। बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने कहा कि उन्होंने जुर्माने की राशि वेस्टइंडीज बोर्ड को भेज दिया है। साथ ही इस विवाद के बाद भी वेस्टइंडीज बोर्ड को दोनों देशों के बीच क्रिकेट के संबंध को बेहतर करने के लिए मदद का भरोसा जताया है।

दौरा बीच में खत्म होने के बाद बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज बोर्ड को तल्ख अंदाज में कहा था कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट के संबंध खत्म हो जायेंग। यही नहीं भारत वेस्टइंडीज के दौरे पर भी नहीं जायेगा। बोर्ड ने वेस्टइंडीज बोर्ड से 15 दिन के भीतर मुआवजे की राशि को देने को कहा है। अन्यथा बीसीसीआई कानूनी प्रक्रिया के तहत जुर्माने की राशि को वसूलने की कार्यवाही करेगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+