For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st T20, IND vs WI: टीम इंडिया में शामिल हुई नई फिटनेस ड्रिल, BCCI ने शेयर किया मजेदार वीडियो

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से शुरु हो रही टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया हैदराबाद पहुंच गई है और प्रैक्टिस सेशन में भाग लेती नजर आ रही है। मैच से पहले अभ्यास सत्र में भारतीय टीम कुछ अलग करती नजर आई जिसे बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। भारतीय टीम आज के दौर की सबसे अच्छी फील्डिंग साइड में से एक है और उसका श्रेय जाता है टीम के कप्तान विराट कोहली को जो टीम की फिटनेस पर बहुत जोर देते हैं। इस बार टीम की फिटनेस को और मजबूत करने के लिये भारतीय टीम ने एक नई ड्रिल शुरु की।

और पढ़ें: B'Day Special: धवन की वे 5 अनसुनी बातें जिन्होंने 'गब्बर' को बना दिया हीरो

भारतीय टीम ने बुधवार को अपने अभ्यास में एक नई रनिंग ड्रिल को शामिल किया जिसका वीडियो काफी मजेदार है। इस ड्रिल का मकसद मैदान पर खिलाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के साथ हर परिस्थिति के लिये टीम को तैयार रखना है।

BCCI ने शेयर किया वीडियो कहा-टीम इंडिया का नया चेज ड्रिल

इस फन ड्रिल के दौरान भारतीय खिलाड़ी 2 ग्रुप में लेटे दिखाई दिये और अचानक से उठ कर दौड़ने लग जाते हैं। इस फन ड्रिल मे पहली कतार में भाग रहे खिलाड़ियों ने अपने पीछे एक रूमाल टांगा होता है और उसके पीछे भाग रहे खिलाड़ी को उस रूमाल को पकड़कर गिराना होता है।

बीसीसीआई ने अपने तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'टीम इंडिया का नया 'चेज ड्रिल' देखिए।'

निक वेबर ने टीम इंडिया को दिया है यह मजेदार ड्रिल

निक वेबर ने टीम इंडिया को दिया है यह मजेदार ड्रिल

भारतीय टीम ने बुधवार को अपने अभ्यास में एक नई रनिंग ड्रिल को शामिल किया जिसका वीडियो काफी मजेदार है। इस ड्रिल का मकसद मैदान पर खिलाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के साथ हर परिस्थिति के लिये टीम को तैयार रखना है।

जानकारी के अनुसार टीम इंडिया में यह नई फन ड्रिल स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग (ट्रेनर) कोच निक वेब लेकर आये हैं। उन्होंने बताया कि इस ड्रिल से न सिर्फ खिलाड़ियों की रफ्तान में बढ़ोतरी होगी बल्कि पीछा करने वाले खिलाड़ियों पर भी दबाव होगी कि वो रुमाल पकड़कर उन्हें गिरा दें।

जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय

बीसीसीआई की इस फन ड्रिल पर आईपीएल के एक वरिष्ठ ट्रेनर ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि इस ड्रिल से खिलाड़ियों को तेज भागने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने कहा , ‘बीसीसीआई की ओर से शेयर किये गये वीडियो को देखकर यही प्रतीत होता है कि कोच टीम को अभ्यास के दौरान रफ्तार बढ़ाने और प्रतियोगी भावना के जरिये माहौल को बेहतर बनाने पर जोर दे रहे हैं।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम के अभ्यास सत्र में शंकर बसु से लेकर अब तक काफी बदलाव आ गया है।

आपको बता दें कि भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हो रही है।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 13:04 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+