For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने किया ऐलान, विश्व कप के लिये तय हो गये तेज गेंदबाज, खाली बचा है सिर्फ 1 स्थान

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार से शुरु हो रही टी20 सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप को लेकर कुछ अहम बातें कहीं है। विराट कोहली ने टी20 विश्व कप को लेकर टीम का प्लान बताते हुए कहा कि विश्व कप के लिये हमारी टीम लगभग तैयार है और सिर्फ 1 ही जगह खाली है और वो है गेंदबाज की। विश्व कप से पहले टीम का सही संयोजन ढूंढ रही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इशारों ही इशारों में यह साफ कर दिया है कि विश्व कप के लिये तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी का टीम में जगह बनाना लगभग तय है।

और पढ़ें: जानें ICC T20 World Cup में दूसरा खिताब जीतने से कितनी दूर विराट सेना, क्या कहते हैंं आंकड़े

अंतिम 15 के लिये भारतीय टीम कम से कम 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहती है जिसमें से इन 3 खिलाड़ियों का खेलना लगभग तय है।

विश्व कप में इन खिलाड़ियों का खेलना हुआ तय

विश्व कप में इन खिलाड़ियों का खेलना हुआ तय

मीडिया से बात करते हुए विराट कोहली ने कहा,' 2020 विश्व कप के लिये गेंदबाजों की बात करें तो मुकाबला सिर्फ 1 स्थान के लिये बचा है। मुझे लगता है कि 3 खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। यह हेल्दी कॉम्पिटिशन है। यह देखना काफी मजेदार होगा कि अंत में कौन सा खिलाड़ी यह स्थान लेता है।'

गेंदबाजी में विकल्प होने की बात पर विराट कोहली ने कहा कि यह एक कप्तान के रूप में मेरे लिये काफी अच्छा है।

विराट कोहली ने कहा गेंदबाजी में विकल्प होना मेरे लिये अच्छी बात

विराट कोहली ने कहा गेंदबाजी में विकल्प होना मेरे लिये अच्छी बात

विराट कोहली ने कहा, ‘तेज गेंदबाजी में इतने सारे विकल्प का होना हमारे लिये कोई समस्या नहीं है। मुझे लगता है कि भुवी (भुवनेश्वर) और (जसप्रीत) बुमराह अनुभवी खिलाड़ी हैं। टी20 क्रिकेट में उनके प्रदर्शन में काफी निरंतरता रही है। मोहम्मद शमी वापसी कर रहे हैं और बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। उसके पास यॉर्कर फेंकने के लिए पर्याप्त गति है।'

दीपक चाहर भी है टीम के मजबूत दावेदार

दीपक चाहर भी है टीम के मजबूत दावेदार

उन्होंने कहा,' बांग्लादेश के खिलाफ दीपक चाहर ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की, अगर वह लय में आ जाते हैं और इस प्रारूप में जरूरी चीजों पर ध्यान दें तो ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर काफी कारगार साबित होंगे। खासतौर से नई गेंद पर विकेट हासिल करने की क्षमता के कारण।'

गौरतलब है कि बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी करने के बाद दीपक चाहर ने भी इस स्थान के लिये अपना दावा मजबूत किया है।

2 साल बाद टी20 में वापसी कर रहे हैं मोहम्मद शमी

2 साल बाद टी20 में वापसी कर रहे हैं मोहम्मद शमी

इस परिस्थिति पर भारतीय कप्तान ने कहा, ‘तीन तेज गेंदबाजों के अलावा कुछ और खिलाड़ी भी इस स्थान के दावेदार हैं। इस स्थिति में होना अच्छा है क्योंकि सभी काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।'

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की वापसी से भारतीय गेंदबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। जहां भुवनेश्वर कुमार मांसपेशियों में खिचांव की परेशानी के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं वहीं मोहम्मद शमी 2 साल बाद टी20 क्रिकेट में मैदान पर उतर रहे हैं। मोहम्मद शमी ने साल 2017 में अपना आखिरी टी20 मैच खेला था।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 17:51 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+