Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1st T20, IND vs WI: मंधाना-शेफाली की पारियों से भारत का विजयी आगाज, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंची भारतीय महिला टीम ने पहली बार ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीतने के बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज में भी जीत के साथ आगाज किया है। शनिवार देर रात खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 84 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अर्शतकीय पारी खेली और डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करने उतरी कैरिबियाई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 101 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने 84 रनों से जीत हासिल की।

और पढ़ें: अयोध्या मामले पर मोहम्मद कैफ ने दिया ऐसा जवाब, तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

आइये एक नजर डालते हैं इस मैच में बनें रिकॉर्ड पर:

शेफाली-स्मृति ने बनाया पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

शेफाली-स्मृति ने बनाया पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मैच में कैरिबियाई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय टीम के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की। टी20 प्रारूप में भारतीय टीम की ओर से पहले विकेट के लिए की गई यह सबसे बड़ी साझेदारी है। शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों का सामना कर 73 रनों की पारी खेली जिसमें 6 चौके और 4 छक्के भी शामिल रहे। वहीं स्मृति मंधाना ने 46 गेंदों में 67 रन की पारी खेली और 11 चौके लगाये।

वेस्टइंडीज के लिए शेलमन ने इस साझेदारी को तोड़ने का काम किया और शेफाली वर्मा को नाइट के हाथों कैच कराकर भारत को पहला झटका दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर

वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर

15 वर्षीय शेफाली के आउट होने के बाद स्मृति मंधाना भी 3 रन बाद वापस पवेलियन लौटी। भारतीय टीम ने 10 रन के अंदर अपने 4 विकेट खो दिये थे, जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और वेदा कृष्णमूर्ति की तेज तर्रार पारियों से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। हरमनप्रीत कौर ने 13 गेंदों में 21 रन की पारी खेली जबकि वेदा कृष्णमूर्ति ने 7 गेंदों में 15 रन ठोके। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बनाये।

भारतीय गेंदबाजी के सामने पस्त हुए कैरिबियाई, 84 रनों से हारा

भारतीय गेंदबाजी के सामने पस्त हुए कैरिबियाई, 84 रनों से हारा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 20 ओवर में सिर्फ 101 रन ही बना सकी। महज 13 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने अपने 2 विकेट खो दिये। हाालंकि बीच-बीच में कुछ खिलाड़ियों ने छोटी-छोटी पारियां खेल वेस्टइंडीज को संभालने की कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक न सके। वेस्टइंडीज की ओर से शेनन कैम्पबेल ने सबसे ज्यादा 33 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सिर्फ 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। भारतीय टीम के लिए शिखा पांडे, राधा यादव और पूनम यादव ने 2-2 विकेट झटके जबकि दीप्ति शर्मा और पूजा वस्त्रकार के खाते में 1-1 विकेट आया।

Story first published: Sunday, November 10, 2019, 12:08 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+