#HappyBirthdayMSD: युवी-वीरू ने माही को स्पेशल ढंग से किया बर्थडे-विश
नई दिल्ली। टीम इंडिया के सफलतम कप्तान में शामिल महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं, सोशल मीडिया पर धोनी के प्रशंसक #HappyBirthdayMSD को बीती रात से ही ट्रेंड करा रहे हैं, तमाम क्रिकेटर्स ने भी इस हैशटैग के जरिए महेंद्र धोनी को उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई दी है।

युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग
युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग ने धोनी को अपने खास अंदाज में सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सहवाग ने धोनी के लिए जो लिखा है वो काफी टचिंग है।
|
हेलीकॉप्टर उड़ता रहे
उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि उस व्यक्ति को ढेर सारी बधाई जिसने अपने प्रशंसकों को ढेर सारा मनोरंजन और खुशी का मौका दिया, जन्मदिन मुबारक एमएसडी, हम आशा करते हैं कि हेलीकॉप्टर उड़ता रहे और हमारे दिलों में वह लैंड करे।
|
धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की
वहीं युवराज सिंह जोकि इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी के साथ हैं। उन्होंने ट्विटर पर धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मिस्टर हेलीकॉप्टर आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।

सीरीज जीती
आपको बता दें कि गुरुवार की भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज की टीम को पांच मैचों की श्रंखला में हरा दिया, मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज करके टीम ने सीरीज में 3-1 से अपने नाम कर ली है।

सबसे सफल कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी को मौजूदा समय में टीम इंडिया का अबतक का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। जब उन्होंने टीम की कमान संभाली थी तो उन्होंने भारतीय टीम को 2007 में टी-20 का वर्ल्ड चैंपिंयन बनाया था, जिसके बाद उनकी अगुवाई में टीम ने 2011 में विश्वकप जीता था, 2013 में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

#HappyBirthdayMSD: बर्थडे ब्वॉय एमएस धोनी और नंबर 7...का गजब याराना है भाई
आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन है, भले ही आज वो कप्तानी की सीट पर ना हों और टीम में बतौर विकेटकीपर खेल रहे हों लेकिन उनके चाहनेवालों के नंबरों में कोई कमी नहीं आई है। लोग उन्हें आज भी वैसे ही चाहते हैं, जैसे पहले चाहते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications