oi-Ankur
मुंबई। केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या मैच विनर साबित हुए, आखिर ओवर में आतिशी पारी खेलकर हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली। पांड्या ने महज 11 गेंदों पर 29 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाकर टीम की जीत को सुनिश्चित किया। वहीं नीतीश राणा ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत के दरवाजे तक पहुंचाया, जिसके बाद हार्दिक पांड्या ने इस काम को बखूबी पूरा किया।
इसे भी पढ़ें- गुजरात के लिए धमाकेदार एंट्री करने के लिए तैयार रवींद्र जडेजा
मैच की खास बातें
- हार्दिक पांड्या ने महज 11 गेंदों पर 29 रनों की शानदार पारी खेली
- नीतीश राणा ने 29 गेंदों पर बनाए 50 रन
- पार्थिव पटेल और जॉस बटलर के बीच सलामी बल्लेबाजी की 65 रनों की साझेदारी हुई।
- अंकित राजपूत ने केकेआर की ओर से सबसे अधिक 3 विकेट लिए
- सुनील नरेन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट झटका।
- केरून पोलार्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से 2000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने
- आखिरी ओवर में केकेआर ने 24 रन बनाए
- कुनाल पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक 3 विकेट लिए उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए
- मनीष पांडेय ने 47 गेंदों पर धमाकेदार 81 रनों की पारी खेली।
- टी-20 क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने मनीष पांडेय
- क्रिस लिन 32 रन बनाए और पर्पल कैप हासिल करने में सफलता हासिल की।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, April 10, 2017, 0:14 [IST]
Other articles published on
Apr 10, 2017