Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया की अधूरी प्रेम कहानी, जिसने आईपीएल के मैदान में दम तोड़ा

इंदौर। आईपीएल का दसवां सीजन इस वक्त चल रहा है, इस पूरे 10 साल के सफऱ के दौरान इस खेल से काफी विवाद जुड़े रहे जिसमें से एक है किंग्स इलेवन पंजाब टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा और उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड नेस वाडिया का झगड़ा, जो आईपीएल के मैदान से निकलकर कानून की दहलीज तक जा पहुंचा था।

आज दोनों के बीच का झगड़ा खत्म हो चुका है। ये विवाद साल 2014 का है जिसके बाद दोनों को साल 2015, 2016 और अब 2017 में मैदान पर साथ-साथ देखा जाता है, दोनों एक-दूसरे के सामने काफी सामान्य दिखते हैं लेकिन क्या वो दोनों सही में एक-दूसरे के प्रति नार्मल है, ये बात हर कोई उन्हें देखकर सोचता है।

जीन गुडइनफ की पत्नी

जीन गुडइनफ की पत्नी

वक्त बदल चुका है,आज प्रीति नेस वाडिया की एक्स प्रेमिका नहीं बल्कि अमेरिकी जीन गुडइनफ की पत्नी हैं, जो कि उनसे उम्र में एक-दो साल नहीं बल्कि पूरे 10 साल छोटे हैं।

नेस वाडिया के साथ 5 साल तक डेटिंग

नेस वाडिया के साथ 5 साल तक डेटिंग

मशहूर बिजनेसमैन और आईपीएल किग्स पंजाब इलेवन टीम के मालिक नेस वाडिया के साथ 5 साल तक डेटिंग करने वाली प्रीति जिंटा ने पिछले साल जीन को अपना जीवन साथी चुनकर हर किसी को हैरानी में डाल दिया था।

 मोहब्बत के फूल यूं क्यों सूख गये?

मोहब्बत के फूल यूं क्यों सूख गये?

प्रीति जिंटा और बिजनेसमैन नेस वाडिया की प्रेम-कहानी का अंत आईपीएल मैच के दौरान मारपीट से होगा ये बात किसी ने नहीं सोची थी। आज तक कोई ये जान नहीं पाया कि प्रीति जिंटा और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मदी अली जिन्ना के नवासे नेस वाडिया की मोहब्बत के फूल यूं क्यों सूख गये?

नेस की आशिक मिजाजी!

नेस की आशिक मिजाजी!

हालांकि पब्लिक प्लेटफार्म पर नेस वाडिया पर संगीन आरोप लगाने वाली प्रीति ने कभी भी अपने ब्रेक-अप के बारे में मीडिया से कुछ नहीं कहा लेकिन हमेशा से गॉसिप के गलियारों पर चर्चा होती रही कि इन सबके पीछे नेस की मां और नेस की आशिक मिजाजी कारण रही।

प्रीति को नेस वाडिया की मां पसंद नहीं करती

प्रीति को नेस वाडिया की मां पसंद नहीं करती

नेस और प्रीति का रिलेशनशिप पूरे पांच साल रहा, दोनों ने कुछ सालों पहले एक टीवी इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि दोनों अपने रिश्ते को आगे ले जाना चाहते हैं। फिर खबर आयी कि प्रीति को नेस वाडिया की मां पसंद नहीं करती हैं क्योंकि प्रीति जिंटा बहुत तेज-तर्रार हैं इसलिए नेस और प्रीति दूर हुए।

नेस हुए प्रीति से बोर क्योंकि हुई आयशा की एंट्री

नेस हुए प्रीति से बोर क्योंकि हुई आयशा की एंट्री

फिर खबर आयी कि आशिक मिजाज नेस वाडिया कुछ वक्त बाद प्रीति से बोर हो गये थे और उनका दिल मशहूर बिजनेसमैन विक्रम थापर की तलाकशुदा बेटी आयशा थापर पर आ गया था जो कि काफी सेक्सी, हॉट और खूबसूरत थी।

 बुरे वक्त में जीन ने दिया प्रीति का साथ

बुरे वक्त में जीन ने दिया प्रीति का साथ

प्रीति जिंटा और नेस का रिश्ता बद से बदतर तब हो गया जब प्रीति ने आईपीएल मैच के दौरान नेस पर मारपीट का आरोप लगाया और कहा कि नेस को कहा कि उन्होंने उन्हें गाली दी है जिसके गवाह उनके दोस्त जीन गुडइनफ हैं। यह पहली बार था जब पब्लिकली प्रीति ने जीन के बारे में कहा था और जीन ने खुलकर उस समय प्रीति को सपोर्ट किया

सामने आया प्रीति और जीन का रिश्ता

सामने आया प्रीति और जीन का रिश्ता

उसके बाद से लगभग हर आईपीएल मैच में प्रीति जिंटा को जीन गुडइनफ के साथ अपनी टीम को चीयर करते देखा गया और उनके हाथ में एक बड़ी सी अंगूठी को नोटिस किया गया, जिसके बारे में अंदाजा लगाया गया कि ये रिंग प्रीति और जीन की सगाई है।

शादी की खबर..

शादी की खबर..

नेस एपीसोड की समाप्ति के बाद पिछले साल खबर आयी कि पंजाब इलेवन आईपीएल टीम की सह मालिकन प्रीति जिंटा ने अमेरिका में अपने जिगरी दोस्त जीन गुडएनफ से ब्याह रचा लिया है। दोनों की शादी की खबरों ने सबको एक बार फिर से हैरान कर दिया लेकिन प्रीति के चेहरे की मुस्कान बताती है कि वो जिन के साथ काफी खुश हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+