क्रिकेटर नारी कॉन्ट्रैक्टर के खेल की दीवानी थीं जयललिता
चेन्नई। तमिलनाडु की सीएम जयललिता का जीवन काफी संघर्ष भरा था, जीवन के थपड़ों ने पहले उन्हें फिल्मी कैनवस की हाई-प्रोफाइल अभिनेत्री बनाया और उसके बाद देश की राजनीति का बहुत बड़ा चेहरा और दोनों ही जगह वो लोकप्रिय रहीं।
पसंदीदा हरे रंग की साड़ी में लिपटा हुआ है जयललिता का पार्थिव शरीर
अपने बारे में बेहद कम बात करने वाली जयललिता ने 1990 में सिमी गरेवाल के टॉक शो 'रॉन्दवू विथ सिमी गरेवाल' में अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों पर प्रकाश डाला था।
रजनीकांत ने सिर झुकाकर दी 'अम्मा' को भावभीनी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
जयललिता ने कहा था कि वो भी एक आम लड़की तरह बड़ा होना चाहती थीं और वकील बनने की ख्वाहिश रखती थीं। उन्हें तो फिल्मों में आना ही नहीं था लेकिन किस्मत के सितारोंं ने उनके लिए अलग ही जिंदगी लिखी थी।
#RIPAmma:ट्विटर पर इंडिया टॉप 10 ट्रेंड में छाई हुई हैं केवल जयललिता
एक घंटे की बातचीत में जयललिता ने बताया था कि वे स्कूल के दिनों में क्रिकेटर नारी कॉन्ट्रैक्टर और बॉलीवुड अभिनेता शम्मी कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। नारी कॉन्ट्रैक्टर को देखने के लिए वे अक्सर टेस्ट मैच देखने जाया करतीं थी और शम्मी कपूर की फिल्म 'जंगली' उनकी ऑल टाइम फेवरिट फिल्म थी।
नारी कॉन्ट्रैक्टर
आपको बता दें कि एक वक्त पर नारी कॉन्ट्रैक्टर यानी कि नारीमन जमशेददी भारत के बहुत बड़े खिलाड़ी हुआ करते थे। वो लेफ्टहैंडेड क्रिकेटर थे और गुजरात टीम से खेलते थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
