वीडियो: जब विकेट के पीछे सुषमा में दिखा धोनी का अवतार
इंग्लैंड। आईसीसी महिला विश्वकप 2017 इंग्लैंड में खेला जा रहा है। लगातार 4 मैच जीतकर भारतीय टीम नंबर वन टीम बनी हुई है। भारत की तरफ से लगभग सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हर मैच में कोई नई खिलाड़ी हीरो बनकर उभर रहा है। हालांकि आज हम बात कर रहे हैं भारतीय विकेट कीपर सुषमा वर्मा की फुर्ती की। कहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे फुर्तीले विकेट कीपर हैं लेकिन इस बार सुषमा वर्मा की फुर्ती देखकर आपकी आंखें खुली रह जाएंगे। आईसीसी महिला विश्वकप में सुषमा अब तक 5 बार स्टंपिंग कर चुकी हैं।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुषमा वर्मा की स्टंपिंग की काफी तारीफ हो रही है। दरअसल अपने चौथे मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने 232 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया था। हालांकि श्रीलंका की शानदार बल्लेबाज के बाद एक बार को तो ऐसा लगा कि मैच भारत के हाथों से निकल जाएगा। लेकिन फिर उसी वक्त सुषमा ने अपनी फुर्ती दिखाते हुए मैच का पासा पलट दिया।
सुषमा वर्मा ने एक शानदार स्टंपिंग कर सेट हो चुकीं श्रीलंकाई बल्लेबाज हंसिका आउट कर दिया। भारतीय टीम ने ये मैच 16 रनों से जीत लिया। आपको बता दें कि पूरे विश्वकप में अभी तक सुषमा सबसे ज्यादा 5 बार स्टंपिंग कर चुकी हैं जबकि बाकी की सभी टीमों को मिलाकर केवल 3 ही स्टंपिंग हुई हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दूसरे मैच में सुषमा ने धोनी की ही तरह विकेट के पीछे फुर्ती दिखाते हुए एगोलेरिया को आउट किया।
देखें वीडियोः-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
