AUS vs NZ: मैदान पर उतरते ही इस पाकिस्तानी अंपायर ने तोड़ा स्टीव बकनर का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पर्थ के मैदान पर उतरी। जहां पर मैदान पर उतरते ही किसी खिलाड़ी ने नहीं बल्कि एक अंपायर ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर लिया। पाकिस्तानी अंपायर अलीम दार ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पर्थ में हो रहे पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के महान अंपायर स्टीव बकनर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और टेस्ट मैचों में सबसे ज्याद अंपायरिंग करने के मामले में टॉप पर काबिज हो गये। बतौर अंपायर अलीम दार का यह 129वां टेस्ट मैच है जिसके साथ ही वह दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर बन गये।

अलीम दार ने पाकिस्तान के लिये कई सालों तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला लेकिन जब करियर में कुछ महत्वपूर्ण हासिल नहीं कर पाये तो अंपायरिंग की ओर बढ़े। साल 2003 में उन्होंने ढाका के मैदान पर बतौर अंपायर अपना डेब्यू किया जहां इंग्लैंड और बांग्लादेश की टीमें आपस में भिड़ी थी।

और पढ़ें: SA vs ENG: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने घोषित की टीम, बाहर हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

इसके बाद वह रुके नहीं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अच्छे अंपायरों की लिस्ट में शुमार हो गये।

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर अलीम दार के हवाले से लिखा, ' यह बेहद शानदार अहसास है। मैंने जब इस क्षेत्र में अपना करियर बतौर अंपायर शुरू किया था तब यहां तक पहुंच पाने के बारे में भी नहीं सोचा था। यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा समय है।'

उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा ही स्टीव बकनर को अपने आदर्श के रूप में देखा है और आज मुझे इस बात का एहसास हो रहा है कि मैं टेस्ट मैचोंं में उनसे ज्यादा अंपायरिंग करने जा रहा हूं। यह मेरे लिये सौभाग्य की बात है कि मैं अपने 16 साल के करियर में उन ऐतिहासिक पलों का साक्षी रहा जो क्रिकेट में एक बार ही घटती हैं।'

और पढ़ें: IPL 2020 Auction: नीलामी में बिकने को तैयार 332 खिलाड़ी, जानें किसने कितना रखा है बेस प्राइज

अलीम दार ने उन ऐतिहासिक पलों को याद करते हुए बताया कि इसमें ब्रायन लारा की 400 रनों की नाबाद पारी और दक्षिण अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया 434 के स्कोर वाला वनडे मैच भी शामिल है।

Story first published: Friday, December 13, 2019, 21:19 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+