यूएई के खिलाफ नहीं खेलेंगे शमी, भुवनेश्वर को मिल सकता है मौका
पर्थ। जैसा कि हमने आपको बताया था कि भारत के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी को गुरूवार को नेट प्रेक्टिस के दौरान घुटने में चोट लग गई थी लेकिन लगता है कि अब उनकी चोट ज्यादा गंभीर हो गई है इसलिए शनिवार को यूएई से होने वाले मुकाबले में शमी नहीं खेलेंगे और उनकी जगह यूएई के खिलाफ भुवनेश्वर को मौका मिल सकता है। हालांकि टीम प्रबंधन कह रहा है कि शमी की चोट ज्यादा गहरी नहीं है। लेकिन टीम मैनेजमेंट ने खतरा नहीं उठाते हुए यूएई के मैच में उन्हें आराम दिया।
गौरतलब है कि जबरदस्त फार्म में चल रहे मोहम्मद शमी अभी तक काफी सफल साबित हुए हैं। उन्होंने दो मैचों में 6 विकेट लिए हैं और विश्वकप के टॉप फाइव बॉलरों में अपनी जगह बनायी है। कहा जा रहा है कि कल के मैच में भुवनेश्वर के अलावा ऑल राउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को भी खिलाया जा सकता है।
टीम इंडिया की उम्मीदों को बड़ा झटका, मोहम्मद शमी को लगी गंभीर चोट
मालूम हो कि भारत इस समय ग्रुप बी में अपने दोनों मैच जीतकर टॉप पर है,यूएई के बाद भारत को वेस्ट इंडीज से खेलना है इसलिए टीम प्रबंधन चाहता है कि तब तक शमी पूरी तरह से ठीक हो जाये इसलिए कल उन्हें रेस्ट दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
