Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विजयी ध्वज लहराना यादगार अनुभव रहा: सचिन

ग्रेटर नोएडा। दिग्गज क्रिकेटर और फार्मूला वन के प्रेमी सचिन तेंदुलकर ने रविवार को पहली इंडियन ग्रां प्री के आखिर में विजयी ध्वज लहराने को अपनी जिंदगी का यादगार अनुभव करार दिया। तेंदुलकर पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ रेस का लुत्फ लेने के लिये आये थे। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर जब दो बार के विश्व चैंपियन सेबेस्टियन वेटेल ने फिनिशिंग लाइन पार की तो तब तेंदुलकर ने विजयी ध्वज लहराया।

इस स्टार बल्लेबाज ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, विजयी ध्वज का लहराने का अनुभव क्या शानदार रहा। यह याद रखने लायक क्षण था। उन्होंने इसके साथ ही आयोजक जेपी ग्रुप की भी तारीफ की। तेंदुलकर ने कहा, जेपी ने एफवन का शानदार आयोजन किया। विश्वस्तरीय टैक जिसमें दर्शकों के लिये बेहतरीन सुविधाएं हैं। वास्तव में यह हमारे लिये बड़ा यादगार दिन रहा।

मायावती ने सौंपी विजेता विटल को ट्रॉफी


उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने पहली फार्मूला वन ग्रां प्री के विजेता जर्मन डाइवर सेबेस्टियन वेटेल को विजेता ट्रॉफी सौंपी। वेटेल को मायावती ने सौंपी विजेता टाफी मायावती ने जब रेड बुल के वेटेल को चमचमाती ट्रॉफी सौंपी तब दूसरे स्थान पर रहे मैकलारेन के जेनसन बटन और तीसरे स्थान पर रहे फेरारी के फर्नांडो अलोंसो उन्हें देख रहे थे। इस दौरान दर्शकों ने भी खूब तालियां बजायी।

मायावती से ट्रॉफी ग्रहण करने के बाद वेटेल ने इसे चूमा और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया जो बड़ी संख्या में यहां बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर रेस देखने के लिये आये थे। रेस के टाइटिल प्रायोजक एयरटेल के राकेश भारती मितल ने रेड बुल के अधिकारियों को टाफी सौंपी क्योंकि उनकी टीम के डाइवर ने रेस जीती थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+