For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st Test, IND vs BAN: विराट कोहली ने लिया मयंक अग्रवाल का इंटरव्यू, खोले कई राज

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर में जारी पहले टेस्ट मैच में दूसरा दिन सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा जिन्होंने 243 रन की पारी खेल कर सभी का दिल जीत लिया। मयंक अग्रवाल ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया जो कि सिर्फ 12वीं पारी में आया। मयंक सबसे कम पारियों में दो दोहरे शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बनें और इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया। मैच के बाद मयंक ने मीडिया से बाद करते हुए बताया कि जब से उन्होंने अपने करियर में असफलता के बारे में सोचना छोड़ दिया है तब से उनके खेल में काफी निखार आया है।

और पढ़ें: इंदौर में जलेबी खाने पर ट्रोल हुए गौतम गंभीर, जानें क्यों आम आदमी पार्टी साध रही निशाना

अपनी पारी के दौरान किस तरह की मानसिकता रखने के सवाल पर मयंक ने कहा,' मैनें अपनी मानसिकता में सिर्फ एक बदलाव किया है और वो है अपने जेहन से असफलता के डर को बाहर कर देना, इसके चलते मुझमें बहुत बड़ा बदलाव आया है। अब मुझमें रनों की भूख पैदा हो गई है। करियर में मैनें ऐसा वक्त भी देखा है जब मैं रन नहीं बना पाया। अब मैं जब भी सेट हो जाता हूं तो बड़े रन बनाने की कोशिश करता हूं।'

विराट कोहली ने लिया मयंक का इंटरव्यू

दिन का खेल समाप्त होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई.टीवी पर उनका इंटरव्यू लिया और पूछा कि तीन टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक लगाकर कैसा लग रहा है।

इसके जवाब में मयंक ने कहा,' मैं डबल सेंचुरी लगाकर खुश हूं। यह बहुत अच्छी फीलिंग है। जब आप बतौर सलामी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं और उसके बाद परिस्थितियां भी अनुकूल मिलें तो उसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।'

विराट ने इशारा कर की थी दोहरे शतक की मांग

विराट ने इशारा कर की थी दोहरे शतक की मांग

गौरतलब है जब मयंक अग्रवाल 150 के स्कोर पर पहुंचे थे तो कप्तान विराट कोहली ने दो उंगलियों से इशारा करते हुए उनसे दोहरा शतक बनाने की मांग की थी, जिसके बाद कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने कप्तान को थम्स-अप किया था और अपना दोहरा शतक भी पूरा किया। मयंक अग्रवाल ने वीरेंद्र सहवाग के अंदाज में मेहदी हसन की गेंद पर छक्का जड़कर करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया।

मयंक ने बताया कैसे मिलती है जीत के लिए प्रेरणा

मयंक ने बताया कैसे मिलती है जीत के लिए प्रेरणा

अपने सफर पर बात करते हुए अग्रवाल ने कहा, 'निश्चित रूप से मैंने अपने सफर का बहुत आनंद लिया है। मेलबर्न में मेरा पहला मैच खेलना बहुत खास था। मैंने टीम की जीत में योगदान दिया और भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती इससे मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ।'

अग्रवाल ने कहा, 'यही वह भावना है जो मुझे और टीम के बाकी खिलाड़ियों को आगे बढ़कर टूर्नामेंट जीतने के लिए प्रेरित करती है। मैं एक समय पर एक गेंद खेलने और जब तक संभव हो बल्लेबाजी करने का प्रयास करता हूं।'

विराट कोहली ने की मयंक की तारीफ

विराट कोहली ने की मयंक की तारीफ

इंटरव्यू के दौरान कप्तान कोहली ने भी मयंक अग्रावाल की तारीफ की और कहा कि वह टीम में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से नहीं बल्कि टीम को मैच जिताने के इरादे से खेलते हैं। यही कारण है कि मयंक आज जिस पोजीशन पर हैं उनका बल्लेबाजी औसत 60 से अधिक है। हालांकि उन्होंने अभी कुछ ही मैच खेले हैं लेकिन इस तरह की शुरुआत करना वाकई तारीफ के लायक है। ऐसा तभी हो सकता है जब आप टीम को जीतते देखना चाहते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते रहें। अगली बार मैं चाहूंगा कि आप 300 बनाएं न कि 200।

आपको बता दें कि भारत ने इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 493/6 का स्कोर बना लिया था। अग्रवाल के दोहरे शतक के अलावा अजिंक्य रहाणे ने 86 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश अपनी पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर सिमट गया था और भारत की कुल बढ़त 343 रनों की हो गई है।

Story first published: Saturday, November 16, 2019, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+