
दुनिया की सबसे खतरनाक तिकड़ी है भारत के पास
पहले दिन की खेल खत्म होने के बाद अश्विन ने कहा, 'भारतीय तेज तिकड़ी के पास कुछ अच्छी लय है, जिससे कि आपको हर स्पैल में ऐसा लगता है कि वे कुछ कर सकते हैं। शमी, उमेश और ईशांत एक टीम के रूप में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। अगर बुमराह को भी इसमें जोड़ते हैं तो यह दुनिया की सबसे घातक तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल है।'
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि शमी, इशांत और उमेश मिलकर काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और अगर आप बुमराह को भी इसमें शामिल कर लो तो मुझे लगता है कि यह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नहीं तो सबसे खतरनाक में से एक गेंदबाजी आक्रमण में शुमार होगा। हालांकि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं पूर्व में किसी दिग्गज तिकड़ी से तुलना नहीं कर रहा हूं, बस मौजूदा दौर में जो खेल देखा उस आधार पर कह रहा हूं कि यह उनमें सबसे बेहतर गेंदबाजी में से एक है।'

तेज गेंदबाजी के दबाव में हम नहीं बदलेंगे
हालांकि अश्विन ने इस बात से इंकार कर दिया कि तेज गेंदबाजों के बीच वह और रविंद्र जडेजा अपनी गेंदबाजी के तरीके में कोई बदलाव करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘बतौर गेंदबाज, मैं व्यक्तिगत रूप से इसे इस लिहाज से नहीं देखता। मेरा काम विकेट झटकना है और इसका फायदा उठाने की कोशिश करना है कि अगर तेज गेंदबाज विकेट नहीं ले पा रहे हैं तो विकेट दिलाइये।'

टॉस पर बांग्लादेश ने लिया साहसिक फैसला
अश्विन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक की भी तारीफ की।
उन्होंने कहा, 'निजी रूप से, मुझे लगा कि यह बहुत ही साहसिक फैसला था। हमें उनसे पहले गेंदबाजी की उम्मीद की थी लेकिन उन्होंने बल्लेबाजी की। हालांकि, उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की वह सराहनीय था। उनके कुछ बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। सतह पर बल्लेबाजी करना कभी आसान नहीं होता, जिसमें नमी होती है। मुझे लगता है कि मोमिनुल और उनके कुछ अन्य बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की।'


Click it and Unblock the Notifications
