1st Test, IND vs BAN: टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा- रविंद्र जडेजा में हुई नोंक-झोंक, देखें वीडियो
नई दिल्ली। एक छोटे से ब्रेक के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर एक बार फिर टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। मंगलवार को कप्तान विराट कोहली इंदौर में भारतीय टीम के साथ अभ्यास सत्र में शामिल हुए। विराट कोहली के जरिये अक्सर सोशल मीडिया पर हमें भारतीय खिलाड़ियों के बीच पनपे मजबूत संबंधों की झलक देखने को मिल जाती है और इंदौर टेस्ट से पहले एक बार फिर हमें यह देखने को मिला। इस बार यह वाक्या हमें हिटमैन रोहित शर्मा और हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के बीच दिखाई दिया। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर टेस्ट से पहले हमें रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा के बीच नोंक झोंक भरा अभ्यास देखने को मिला।
और पढ़ें: History: आज ही के दिन 'हिटमैन' बने थे रोहित शर्मा, लगाये थे 33 चौके, 9 छक्के
गुरुवार से इंदौर में भारत और बांग्लादेश के बीच शुरु होने वाले पहले टेस्ट से पहले नेट्स पर पहली बार उतरे रोहित शर्मा ने पहले तेज गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास किया और फिर भारतीय स्पिनर्स कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा का भी सामना किया।
|
रोहित -जडेजा के बीच हुई मजेदार नोंक झोंक
हालांकि जब रोहित शर्मा जडेजा की गेंद का सामना कर रहे थे तभी एक गेंद सीधा उनके पैड पर जा लगी जो कि देखने में काफी करीबी मामला लग रहा था।
यहां तक कि रविंद्र जडेजा ने इस गेंद पर जोर से आवाज भी लगाई 'यस' जैसे उन्होंने रोहित को LBW किया हो, इस पर दायें हाथ के बल्लेबाज ने तुरंत जवाब दिया कि ' गेंद लेग की दिशा में बाहर जा रही थी।' रोहित के जवाब पर रविंद्र जडेजा धीरे से मुस्कराये और वापस अपने रन अप पर चले गए।

शानदार रहा रोहित का अभ्यास सत्र
रोहित शर्मा ने शानदार तरीके से नेट्स पर अभ्यास किया और इस दौरान उन्हें बल्लेबाजी में कोई भी परेशानी नहीं आई। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने 2-1 से टी20 सीरीज जीती थी। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली और राजकोट में दबाव भरे मैच के दौरान 43 गेंदों में 85 रन बनाकर मैच को जिताया।

जडेजा समेत इन गेंदबाजों ने की पिंक बॉल से प्रैक्टिस
हालांकि इस बीच भारतीय टीम कोलकाता में खेले जाने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट की तैयारियों में जुटी दिखाई दी। विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा और आर अश्विन ने भी पिंक बॉल से अभ्यास किया।

रहाणे ने बताया कैसे लाल गेंद से अलग होती है पिंक बॉल
अभ्यास के बाद उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा,' जब हम पिंक बॉल से खेलते हैं तो निश्चित रूप से यह एक अलग तरह का खेल बन जाता है। अभ्यास सत्र के दौरान हमारा ध्यान सीम और स्विंग को देखने और शरीर के करीब खेलने की में था। अभ्यास सत्र के बाद हमने पाया कि लाल गेंद की तुलना में पिंक बॉल काफी कुछ करती है और इसलिए जब आप पिंक बॉल से खेलते हैं तो थोड़ी देर और शरीर के करीब खेलना पड़ता है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम इंदौर में पहला टेस्ट मैच रेड बॉल से ही खेलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
