Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विंबलडन फाइनल में फेडरर बनाम जोकोविक, जानिए खास बातें

विंबलडन। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त पुरुष टेनिस प्लेयर सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। जोकोविक ने सेमीफाइनल में फ्रांस के रिचर्ड गास्क्वेट को हराया। फाइनल में उनका मुकाबला रोजर फेडरर से होगा।

साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन में जोकोविक ने दुनिया के 21वें नम्बर के टेनिस स्टार गास्क्वेट को 7-6, 6-4, 6-4 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में रोजर फेडरर ने एंडी मरे को 7-5 7-5 6-4 के सीधे सेटों में हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। दोनों के बीच रविवार को फाइनल मैच होगा। खास बात यह है कि पिछले साल भी इन्हीं दोनों के बीच ही फाइनल मुकाबला हुआ था।

फाइनल मुकाबला और रोजर फेडरर

  • रोजर फेडरर 7 बार विंबलडन ख‍िताब जीत चुके हैं।
  • फेडरर 10वीं बार विंबलडन फाइनल में पहुंचे हैं।
  • रविवार को फेडरर अपने करियर का 27वां ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलेंगे।
  • यदि वो यह मैच जीते, तो यह उनका 18वां ग्रैंड स्लैम टाइटिल होगा।
  • यदि जीते तो सबसे ज्यादा आठ बार विंबलडन जीतने वाले पहले ख‍िलाड़ी होंगे।
  • फेडरर एक मात्र ख‍िलाड़ी हैं जो 302 हफ्तों तक नंबर 1 पर रह चुके हैं।

फाइनल मुकाबला और नोवाक जोकोविक

  • जोकोविक ने बीते पांच साल में चौथी बार फाइनल में स्थान पक्का किया है।
  • अपने करियर में 17वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं।
  • वह अब तक आठ बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।
  • 2011 और 2014 में जोकोविक यह खिताब जीत चुके हैं।
  • 2010 और 2012 में वह सेमीफाइनल में हार गए थे।
  • जबकि 2013 में वह फाइनल में हारे थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+