अमरनाथ को उम्मीद भारत आसानी से पाक का भुर्ता बना देगा
नई दिल्ली। जैसे-जैसे 15 फरवरी पास आती जा रही है दिलों की धड़कने बढ़ती जा रही है। भारत-पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया और पाक टीमें क्या कर रही हैं यह तो वो ही लोग जाने लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि दोनों देशों के दिग्गज और आम जनता ने इस मैच के लिए जबरदस्त प्लानिंग कर रखी है।
इस रोचक मैच के बारे में लोग बड़ी-बड़ी भविष्यवाणियां भी कर रहे हैं। महान क्रिकेटर भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ ने उम्मीद जताई है कि भारत रविवार को आईसीसी विश्व कप 2015 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराने में कामयाब होगा। भारत ने 2011 में हुए पिछले विश्व कप में मोहाली में हुए सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को मात दी थी।
अमरनाथ को उम्मीद भारत आसानी से पाक का भुर्ता बना देगा
रॉयल स्टैग पर्फेक्ट स्ट्रोक्स कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए अमरनाथ ने कहा, "दोनों टीमों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों टीमों के पास अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन मैं पुराने रिकॉर्ड के साथ जाना चाहूंगा। भारत ने विश्व कप में हमेशा ही पाकिस्तान के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बार भारत यदि जीत हासिल करता है तो वह गेंदबाजी नहीं बल्कि बल्लेबाजी के दम पर होगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत आसानी से पाक का भुर्ता बना देगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
