For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

PAK vs SL: पहले टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, यह दिग्गज गेंदबाज हुआ बाहर

नई दिल्ली। पाकिस्तान में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी को लेकर पीसीबी बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। पाकिस्तान की सरजमीं पर 10 साल बाद श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज खेलने लौट रही है जिसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड काफी उत्साहित नजर आ रहा है। इसको लेकर पाकिस्तान ने उन खिलाड़ियों को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया जिन्होंने पाकिस्तान के पहले टेस्ट मैच में शिरकत की थी। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है।

श्रीलंकाई टीम के तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल डेंगू की बीमारी के चलते पाकिस्तान दौरे से बाहर हो गये हैं। वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनके स्थान पर अशिता फर्नांडो को टीम में शामिल किया है। पिछले कुछ सालों से सुरंगा लकमल श्रीलंकाई टीम की गेंदबाजी के सूत्रधार के रूप में काम कर रहे थे।

और पढ़ें: Ranji Trophy: जब मैदान पर मैच देखने पहुंंचा सांप, जानें फिर क्या हुआ, देखें वीडियो

उन्होंने श्रीलंका के लिये अब तक 59 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी की है और 141 विकेट हासिल करने का कारनामा किया है। फिलहाल वो साउथ एशियन गेम्स में श्रीलंका की ओर से खेल रहे हैं।

वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 11 दिसंबर से रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुरू हो रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच के लिए बांडुला वार्नापुरा और जावेद मियांदाद को विशेष अतिथि के तौर पर न्यौता भेजा है।

गौरतलब है कि बुधवार से शुरु हो रहे टेस्ट मैच के साथ ही पाकिस्तान में 10 साल बाद अतंर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की वापसी हो रही है। साल 2009 में श्रीलंकाई टीम की बस पर आतंकी हमले के बाद से कोई भी देश पाकिस्तानी सरजमीं पर अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट खेलने को तैयार नहीं हुआ, हालांकि 10 साल बाद एक बार फिर श्रीलंका की ही टीम इस दौरे के लिये राजी हुई है।

और पढ़ें: Ranji Trophy: वसीम जाफर के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

आपको बता दें कि श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 1982 में कराची के नेशनल स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। उस मैच में वार्नापुरा श्रीलंकाई टीम की तो जावेद मियांदाद पाकिस्तान टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। इस मैच को पाकिस्तान ने वो टेस्ट 204 रनों से जीता था। इस सीरीज का दूसरा टेस्ट 19 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा।

Story first published: Monday, December 9, 2019, 18:54 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+