IPL Match Preview: शाहरूख के सामने रोहित से बदला लेंगे गंभीर के शेर

नई दिल्‍ली। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जब मुंबई इंडियंस से टकराएगी तो उसकी कोशिश यही रहेगी कि वो प्‍लेऑफ की लिस्‍ट पर अपनी मुहर लगा सके। शनिवार को यह मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर के लिए एक अच्‍छा संकेत यह भी है कि इस मैच में टीम के मालिक शाहरुख खान उनकी हौसला बढ़ाने के लिए स्‍टेडियम में मौजूद होंगे। इस सीजन में शाहरुख की एक पहली झलक होगी। आपको बता दें कि कोलकाता नॉकआउट दौरे से सिर्फ एक कदम की दूरी पर है।

पिछला मैच हार चुकी है मुंबई

पिछला मैच हार चुकी है मुंबई

मुंबई को अपने पिछले मैच में गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने मात दी थी। इस मुकाबले में मुंबई ने लगभग मैच जीत ही लिया था। पंजाब ने मुंबई के सामने 231 रनों का लक्ष्य दिया था। मुंबई ने लेंडल सिमंस (59) और केरन पोलार्ड (नाबाद 50), पार्थिव पटेल (38) और हार्दिक पांड्या (30) की दमदार परियों के कारण लक्ष्य के करीब पहुंच गई लेकिन बावजूद इसके वह सात रन से हार गई।

केकेआर भी हार चुकी है पिछला मैच

केकेआर भी हार चुकी है पिछला मैच

कोलकाता को अपने पिछले मैच में पंजाब ने ही हराया था। 168 के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को कोलकाता की टीम हासिल नहीं कर पाई थी और मैच गंवा बैठी थी। उसके लिए क्रिस लिन ने अकेले मोर्चा संभाला था। बाकी बल्लेबाज कुछ खास योगदान नहीं दे सके थे। हालांकि उसके बल्लेबाजों ने पूरे सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। कप्तान गौतम गंभीर, मनीष पांडे, रॉबिन उथप्पा से एक बार फिर बल्ले से रन करने की उम्मीद होगी।

सुनिल नरेन पर होगी नजर

सुनिल नरेन पर होगी नजर

सुनिल नरेन ने इस सत्र में कोलकाता के लिए कई आश्र्चयचकित करने वाली पारियां खेलीं हैं। मुंबई के लिए नरेन खतरनाक साबित हो सकते हैं। वहीं मुंबई की पूरी टीम बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन कर रही है। पोलार्ड ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। वह 12 मैचों में 349 रन बना चुके हैं।

पोलार्ड की भूमिका होगी अहम

पोलार्ड की भूमिका होगी अहम

मुंबई की बल्लेबाजी सिर्फ पोलार्ड पर ही निर्भर नहीं है। उसके बाकी बल्लेबाजों नीतीश राणा, सिमंस, पटेल, रोहित, हार्दिक ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा, मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह और हरभजन सिंह के रूप में उसके पास मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम (संभावित)

गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा, यूसुफ पठान, शेल्डन जैक्सन, अंकित सिंह राजपूत, ट्रेंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमान पावेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रांडहोमे।

मुंबई इंडियंस की टीम (संभावित)

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी और आर. विनय कुमार।

Story first published: Friday, May 12, 2017, 17:10 [IST]
Other articles published on May 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+