पहले टेस्ट में केएल राहुल की जगह कोहली चुनेंगे धवन को
एंटीगुआ। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल की जगह शिखर धवन को सलामी बल्लेबाजी के लिए चुना है जोकि मुरली विजय के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का आज पहला मुकाबला है।
कोहली की अगुवाई में वेस्टइंडीज का रण जीतने उतरेगी टीम इंडिया
इस मुकाबले से पहले कोहली ने इस बात की ओर इशारा कर दिया है कि वह धवन को केएल राहुल की जगह पर टीम में चुन सकते हैं। कर्नाटक के दायें हाथ के बल्लेबाज राहुल ने शुरुआत के दो वार्म अप मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और लगातार दो अर्धशतक जड़ अपनी मजबूत दावेदारी पेश की थी। लेकिन कोहली के रणनीति के आगे उन्हें अभी इंतजार करना होग।।
जब कोहली से इस बारे में पूछा गया कि कि वह आईपीएल में अपनी टीम के साथी केलए राहुल के बारे में क्या कहना चाहेंगे तो उन्होंने उनकी तारीफ तो जरूर की लेकिन शिखर धवन का समर्थन किया। कोहली ने कहा कि यह अजीब सी स्थिति है जब आपको यह समझना होता है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में आप खिलाड़ी को सिर्फ एक सीरीज की बदौलत नहीं चुनते हैं।
बल्लेबाजों की सोच को बदलने के लिए खासी मेहनत कर रहे हैं कुंबले
अगर आप केएल राहुल की बात कर रहे हैं तो उन्होंने काफी सुधार किया है अपने खेल मेंष उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज खुद को स्थापित किया है। राहुल ने श्रींलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने रन बनाये हैं लेकिन बतौर कप्तान आपको यह आखिरी फैसला लेना होता है जो हमेशा से मुश्किल होता है। कोहली ने कहा कि धवन हावी होकर खेलते हैं और जिस तरह से श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शतक लगाया था वह उनकी काबिलियत को साबित करता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
