न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले वनडे से सुरेश रैना बाहर
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली एक दिवसीय मैचों की सीरीज के पहले मैच से क्रिकेटर सुरेश रैना बाहर हो गए हैं।
सुरेश रैना को पहले तीन दिवसीय मैचों के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह मिली थी। पर वायरल बुखार होने के कारण सुरेश रैना को पहले एक दिवसीय मैच के लिए टीम में जगह नहीं मिल पाएगी।
बीसीसीआई के महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई में एक दिवसीय मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का चुनाव किया था।
इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार तीन टेस्ट हराकर आईसीसी की तरफ से नंबर वन टीम का खिताब हासिल किया था।
हैदराबाद के एक व्यक्ति के पास था 10,000 करोड़ का कालाधन
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत पांच एकदिवसीय मैच खेलेगा। पहला मैच 16 अक्टूबर को धर्मशाला, दूसरा मैच 20 अक्टूबर को दिल्ली, तीसरा मैच 23 अक्टूबर को मोहाली, चौथा मैच 26 अक्टूबर को रांची, पांचवां मैच 29 अक्टूबर को वाइजेग में खेला जाएगा।
पहले तीन दिवसीय के लिए चुनी गई टीम में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के अलावा रोहित शर्मा, आजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, मनीष पांडेय, सुरेश रैना, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जयंत यादव, अमित मिश्रा, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, उमेश यादव, मनदीप सिंह और केदार जाधव को जगह मिली है।
पढ़ें: दिवाली से पहले सैनिकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
