For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: दो अलग-अलग टीमों से खेलेंगे एक ही घर के दो भाई , एक 4.80 करोड़, दूसरा 80 लाख में बिका

नई दिल्ली। आईपीएल के सीजन 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त पूरी हो चुकी है। खिलाड़ियों का टीमों की तरफ से खेलना तय हो गया है। टीमों ने दिल खोलकर अपने टीम के लिए पैसे लगाए और खिलााड़ियों को अपने खेमें में शामिल किया। इस दौरान कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई तो कई खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिले। 12वें सीजन के लिए लगी बोली ने रातों-रात एक परिवार की किस्मत बदल दी। जयपुर में हुई नीलामी में पंजाब के सिंह ब्रदर्स प्रभसिमरन और अनमोलप्रीत भी काफी ज्यादा कीमत पर खरीदे गए। प्रभसिमरन को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। वहीं, उनके चचेरे भाई अनमोलप्रीत को बल्लेबाज के तौर पर मुंबई इंडियंस ने 80 लाख रुपए में खरीदा।

घर में ही चाचा कराते थे अभ्यास:

घर में ही चाचा कराते थे अभ्यास:

प्रभसिमरन सिंह को इतनी बड़ी कीमत मिलने का कारण उनकी प्रतिभा है। वह एक आक्रामक बल्लेबाज और एक विकेटकीपर हैं। पटियाला के रहने वाले प्रभसिमरन ने पंजाब अंडर-23 इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में 301 गेंदों में 298 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 13 छक्के और 29 चौके जड़ें थे। इस पारी के बाद प्रभसिमरन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और आईपीएल में उन्हें 4.80 करोड़ रुपए की महंगी बोली लगी। इतना ही नहीं प्रभसिमरन सिंह के चचेरे भाई भी क्रिकेट खेलते हैं। तेजप्रीत और अमोलप्रीत इस खिलाड़ी के चचेरे भाई हैं। पटियाला अपने निवास स्थान में इन तीनोंं खिलड़ियों को इनके चाचा ने घर में नेट्स बनाकर खेलना

धोनी और गिलक्रिस्ट को मानते हैं अपना आदर्श:

धोनी और गिलक्रिस्ट को मानते हैं अपना आदर्श:

प्रभसिमरन सिंह बताते हैं कि एम एस धोनी और एडम गिलक्रिस्ट को टीवी पर देखर अच्छा लगता है। वह उनकोअपना आयडल मानते हैं। उनकी इच्छा है कि वह धोनी के खिलाफ खेल सकें। प्रभसिमरन सिंह को इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद आईपीएल एक्सपर्ट्स ने कहा कि प्रभसिमरन सिंह में लंबे हिट्स मारने का दम है। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज अनमोल प्रीत सिंह के भाई हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 80 लाख रु में खरीदा है।

घर में हैंडबॉल की जगह क्रिकेट नेट:

घर में हैंडबॉल की जगह क्रिकेट नेट:

अनमोलप्रीत के पिता सतविंदर बताते हैं कि 'हमारे घर के आंगन में हैंडबॉल के कई गोलपोस्ट थे, लेकिन अब उनकी जगह क्रिकेट के नेट ने ली है। अब मैं अपने बच्चों को गेंदबाजी भी करता हूं।' उन्होंने बताया कि जैसे ही प्रभसिमरन का नाम बोली में आया, हमारे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Story first published: Thursday, December 20, 2018, 20:03 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+