कानपुर। उत्तर प्रदेश में एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान कानपुर के ग्रीनपार्क में भी आईपीएल मैच खेले जाने का ऐलान हो गया है। आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने खुद इस फैसले पर मुहर लगायी है।
40 दिन में 10 करोड़ रुपए कमा सकते हैं क्रिकेटर
राजीव शुक्ला ने ग्रीनपार्क में मैच के लिए हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि आईपीएल के दो मैचों के लिए ग्रीनपार्क तैयार है और यहां जो भी कमी थी उसे दूर कर लिया गया है। ग्रीनपार्क में मॉडर्न ड्रेसिंग रूम को बनाया चुका है। इससे पहले आखिरी मैच यहां दक्षिण अफ्रीका-भारत के खिलाफ 2015 के नवंबर माह में हुआ था।
हालांकि फ्लड लाइट की दिक्कत को मैदान में पूरी तरह से ठीक नहीं कराया गया है, लेकिन राजीव शुक्ला ने कहा है कि इसे जल्द ही सही करा लिया जाएगा। कानपुर में एयरपोर्ट का नहीं होना एक समस्या है, लेकिन राजीव शुक्ला ने कहा कि लखनऊ से कानपुर बस के जरिए काफी कम समय में पहुंचा जा सकता है।