For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: केएल राहुल ने के नाम दर्ज अहम रिकॉर्ड, फाइनल मैच में बोल्ट ने हासिल किया ये मुकाम

नई दिल्ली। आईपीएल का यह सीजन खत्म हो चुका है और इस बार भी मुंबई इंडियंस की टीम रिकॉर्ड पांचवी बार चैंपियन बनी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 5 विकेट से मात देकर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस टीम के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीतने का मुंबई इंडियंस की टीम ने रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। साथ ही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान सर्वाधिक बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

 सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब के केएल राहुल ने सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अहम बात यह है कि केएल राहुल की टीम लीग मैचों से ही बाहर हो गई थी और प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी, बावजूद इसके आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है। इसी वजह से इस बार ऑरेंज कैप भी केएल राहुल को मिली है। अभी तक के आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर नजर डालें तो पांच बल्लेबाजों के नाम यह रिकॉर्ड है।

ऑरेंज कैप जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

ऑरेंज कैप जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर- 618 रन, 2010

रॉबिन उथप्पा- 660 रन, 2014

विराट कोहली- 973 रन, 2016

केएल राहुल- 670 रन, 2020

आईपीएल के फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल के फाइनल में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले विदेशी खिलाड़ी

इसके अलावा आईपीएल के फाइनल मैच में अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों का ही दबदबा रहता है। लेकिन इस बार के आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किया। इस शानदार गेंदबाजी के चलते बोल्ट को कल के मैच में मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

  • केरून पोलार्ड (मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स)- 2013
  • बेन कटिंग (सनराइजर्स हैदराबाद बनाम आरसीबी)- 2016
  • शेन वॉटसन (चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद)- 2018
  • ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स)- 2020

Story first published: Wednesday, November 11, 2020, 16:29 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+